राजस्थान में बाप की औलाद के डीएनए को लेकर सियासी बवाल, शिक्षा मंत्री के विरोध में उतरा आदिवासी
Rajasthan Top Tranding: राजस्थान में आज भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP के सांसद राजकुमार रोत और प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर जबरदस्त सियासी बवाल छिड़ा हुआ है।
एक ओर आदिवासी समाज ने मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला हुआ तो दूसरी ओर भाजपाइयों ने पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर यहीं सियासी वार-पलटवार राजस्थान में ट्रेंड कर गया। एक्स पर आदिवासी समाज के लोग जहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा तक मांग रहे है तो वहीं "आदिवासी हिंदू नहीं" भी खूब ट्रेंड हो रहा है।
आदिवासी समाज के लोगों के साथ भारत आदिवासी पार्टी से जुड़े लोग भी #मदन_दिलावर_मुर्दाबाद #आदिवासी_हिंदू_नहीं_हैं #मदन_दिलावर_माफी_मांगों के साथ वीडियो शेयर और पोस्ट की जा रही है और इसी शेयर पोस्ट के चलते सोशल साइट एक्स पर राजस्थान में ट्रेंड कर गया।
अब आपकों पूरा विवाद तफ्सील से समझा देते है। दरअसल यह पूरा विवाद भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि "आदिवासी हिंदू नहीं है" बस रोत के इस बयान का जब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह कहते हुए काउंटर किया कि डीएनए करवा लेते है पता चल जाएगा।
शिक्षा मंत्री के इस काउंटर बयान के बाद पहले भारत आदिवासी पार्टी ने पलटवार किया फिर इसके बाद राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मंत्री मदन दिलावर के वीडियो के साथ पोस्ट कर सवाल उठाए।
अब भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर माफी मांगने की मांग उठाते हुए देशव्यापी आदिवासी समाज के साथ आंदोलन की चेतावनी दे दी है।
बहुत जल्द ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर मेरा ब्लड सैंपल भेजा जायेगा, और हर आदिवासी के घर से सैंपल भेजने का अभियान चलाया जायेगा। मंत्री जी DNA टेस्ट मशीन की व्यवस्था करके रखें। @madandilawar pic.twitter.com/284OJtYEkk
— Rajkumar Roat (@roat_mla) June 22, 2024
सांसद राजकुमार ने फिर सोशल मीडिया एक्स पर अपना वीडियो पोस्ट कर शिक्षा मंत्री दिलावर को कहा है कि राजस्थान का पूरा आदिवासी समाज आपकों डीएनए जांच के लिए सैम्पल भेजेगा। इसकी शुरूआत में खुद करूंगा।
साथ ही राजस्थान सहित देशभर के आदिवासी समाज से राजकुमार ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना सैम्पल शिक्षा मंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री को भेजे। आदिवासी के हर घर से सैम्पल जाएगा। शिक्षा मंत्री आप सैम्पल की जांच के लिए मशीन का इंतजाम करके रखिए।
वहीं सांसद रोत ने मंत्री मदन दिलावर से समाज से माफी मांगने के साथ ही पद से इस्तीफे की भी मांग उठाई है और माफी नहीं मांगनेे पर मुख्यमंत्री से पद से निष्कासित करने की मांग की है।
रोत ने आदिवासियों के साथ अन्य वर्गों के लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा कि किसी भी सूरत में हमें अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करना है।
सांसद रोत ने मंत्री दिलावर के बयान पर चुटकी लेते हुए भी कहा कि हमारी तो पार्टी का नाम ही बाप है। इसकी जरा सी बौखलाहट से आप अनर्गल बयान दे रहे हो। रही बात डीएनए की तो यह आपने पूरे देश के आदिवासियों को चैलेंज किया है और अवश्य यह भाजपा को भारी पड़ेगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और आदिवासी समाज के साथ भारत आदिवासी पार्टी के बीच शुरू हुआ सियासी बवाल कब और कैसे थमता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल तो मंत्री दिलावर की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
क्योंकि मंत्री दिलावर भी खुद आदिवासी जिला माना जाने वाले बारां जिले से आते है । ऐसे में सियासी लोगों की दिलचस्पी भी इस पूरे मसले पर हाईलेवल की हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications