Rajasthan News: पुलिस का "एंटी वायरस अभियान" साइबर ठगों ने बदला ठिकाना....अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान में मेवात साइबर ठगी के लिए देशभर में चर्चित है। लेकिन अब राजस्थान पुलिस के एक्शन के बाद इन ठगों ने अपना घर बदल दिया है और ठिकाना छोड़ दिया।

आज भी भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के चलाए गए एंटी वायरस अभियान के तहत 23 शातिर साइबर ठगों को पकड़ा है जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल है।

polices-anti-virus-campaign-in-bharatpur-the-stronghold-of-cyber-thugs-in-rajasthan

भरतपुर और डीग का मेवात क्षेत्र ऑनलाइन साइबर ठगी को लेकर देशभर में चर्चित है। यहां बैठे बैठे शातिर ठग देश के किसी भी कोने में बैठे मोबाइल धारक का पलक झपकते ही अकाउंट साफ कर देते है।

साइबर ठगो पर नकेल कसने का काम भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के द्वारा चलाए गए एंटी वायरस अभियान से ही संभव हो पाया है।

1 मार्च से भरतपुर रेंज में शुरू किए गए एंटी वायरस अभियान के बाद लगातार ठगी की वारदातों में कमी देखने को मिली है। पुलिस के एक्शन के बाद शातिर ठगों ने अपना घर बदल लिया है साथ ही ठिकाना छोड़ दिया है।

मार्च और अप्रैल माह में साइबर ठगी के मामलो में कमी देखी गई है। अभियान के तहत आज बुधवार को भी डीग जिला पुलिस ने 23 साइबर ठगों को पकड़ा है जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने इनसे 46 मोबाइल सिमकार्ड सहित, 6 मोबाइल सिम, 1 एटीएम, 3 चेक़बूक , 4 जमीनों के कागजात , क्रेटा कार, 1 ट्रेक्टर व 2 बाइक जब्त की है। आरोपी अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों से करोड़ो रूपये की ठगी कर चुके है।

भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भरतपुर डीग का मेवात क्षेत्र ऑनलाइन साइबर ठगी का गढ़ है। इन ठगों पर नकेल कसने के लिए भरतपुर रेंज में 1 मार्च को एंटीवायरस अभियान शुरू किया था।

इस अभियान के चलते साईबर ठगी के मामलो में 33.89% कमी आई है। डीग जिले के मेवात क्षेत्र में फरवरी माह में 6530 मामले थे जबकि एंटीवायरस अभियान के बाद अप्रैल माह में मामलो की संख्या 4317 रह गई है। इन मामलों की जानकारी केंद्र सरकार के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर को भी दी गई है।

एंटीवायरस अभियान के तहत अब तक यह हुई कार्रवाई

मार्च और अप्रैल माह में 51 केस दर्ज करते हुए 133 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से 28.60 लाख रुपए जप्त किए हैं। 252 मोबाइल ,134 एटीएम कार्ड,294 सिम कार्ड,9 माइक्रो एटीएम,6 स्वेप मशीन,25 कार,6 लैपटॉप ,6 कम्प्यूटर ,एक टैबलेट,28 पास बुक्स,37 चेक बुक,एक रुपए गिनने की मशीन ,5 पिस्तौल के साथ 6 कोर्टेज को बरामद किया जा चुका है।

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि मेवात क्षेत्र में इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दे रखे हैं। पुलिस के द्वारा इस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के साथ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। यही वजह है कि ऑनलाइन ठगी में सक्रिय अपराधी या तो इस काम को छोड़ रहे हैं या फिर क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगह चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+