Triple Blind Murder:अलवर में ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपी प्रेमी इसराइल को किया गिरफ्तार

Rajasthan News: अलवर में महिला और दो बच्चों के ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने महज 36 घंटे में कार्रवाई कर ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर प्रेमी इसराइल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेमी इसराइल ने महिला और उसके दो बच्चों को नशीली दवा पिलाकर मौत के घाट उतारा फिर शव कुएं में फेंक दिए।

police-revealed-triple-blind-murder-in-alwar-accused-lover-israel-arrested

अलवर के वैशाली नगर थाना इलाके में बिते दिनों हुए ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर का अलवर पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया।

प्रेमी ने महिला और उसके दो बच्चों को नशीली दवा पिलाकर पहले मौत के घाट उतारा। उसके बाद तीनों के शवों को बख्तल की चौकी के समीप सीवरेज के कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि गत सोमवार को बख्तल की चौकी के समीप सीवरेज के कुएं में एक महिला और दो बच्चों के शव मिले थे। तीनों शवों के हाथ बंधे हुए थे।

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान फरमीना (34) पत्नी जैकम खां, दिलशान (12) और सपिना (10) निवासी पूठी का बास थाना रामगढ़ के रूप में हुई।

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि पति जैकम की मौत के बाद से फरमीना अपने दोनों बच्चों के साथ शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में रहती थी। यहां उसका प्रेमी इसराइल (45) महिला से मिलने के लिए आता जाता रहता था।

प्रेमिका फरमीना के दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फरमीना अपने प्रेमी इसराइल के साथ रह रही थी। कुछ समय पहले फरमीना अन्य किसी व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई।

इसके बाद वह इसराइल को छोड़ना चाहती थी। इसकी आरोपी इसराइल को भनक लग गई। उसने गुस्से में आकर 5 फरवरी को फरमीना और उसके दोनों बच्चों को नशीली दवा पिला दी। जिससे तीनों अचेत हो गए।

तीनों के अचेत होने के बाद इसराइल ने तीनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कार में शवों को रखकर बख्तल की चौकी के समीप लाया और सीवरेज के कुएं में डालकर फरार हो गया।

आपकों बता दे कि बिते दिनों जब मां और दो बच्चों के शव कुएं में लटके मिले तो हर कोई सन्न रह गया था। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत बनी हुई थी। अब आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+