राजस्थान: विदेशी सैलानी कर रहे थे 'प्रतिबंधित पार्टी', पुलिस की रेड में बरामद हुआ ये सब
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित पुष्कर में विदेशी पर्यटकों की रेव पार्टी में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को देखकर विदेशी पर्यटकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से दो संयोजक, 48 बोतल बियर और 10 कैन भी बरामद की है।

तीर्थराज पुष्कर विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती है। यहां पर्यटकों का आना तो पुष्कर के लिए अच्छा है लेकिन इनकी हरकतें भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। आए दिन विदेशी पर्यटक कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिससे तीर्थराज की धार्मिक आस्था से भी खिलवाड़ होता है।
शुक्रवार को पुष्कर से दुर गोवलिया गांव में बने फार्म हाउस पर रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें विदेशियों के लिए शराब व अन्य नशीले मादक पदार्थ की व्यवस्था की गई थी। इस पार्टी में 70 से 80 विदेशी युवा पर्यटक मदमस्त होकर डांस कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पुष्कर थाना अध्यक्ष नरेश शर्मा ने मौके पर जाकर पार्टी को रूकवाया साथ ही आयोजक थांवला निवासी भीव शंकर और देवनगर निवासी जगदीश नाथ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आयोजक सुखराम कुमावत भागने में कामयाब हो गया।












Click it and Unblock the Notifications