PM Kisan Yojana: Rajasthan के 72 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे इतने हजार रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
PM Kisan Yojana Rajasthan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसान लाभांवित होंगे, जिसके बैंक खातों में 1400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डाली जाएगी। इस योजना का उद्देश्य देशभर के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कृषि गतिविधियों को सुचारु रूप से चला सकें।

राजस्थान के 72 लाख किसान होंगे लाभांवित (PM Kisan Yojana Rajasthan Farmers)
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे। वहीं, राजस्थान में भी इस योजना के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। राज्य के कृषि मंत्री गौतम कुमार दक के अनुसार, राज्य में इस योजना के तहत लगभग 72 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 1400 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे।
राजस्थान में इस योजना का आयोजन राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राज्यभर के किसान और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों और गांवों में भी कृषि विभाग द्वारा छोटे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार ने अतिरिक्त 2000 रुपए की राशि देने का निर्णय लिया था, जो अब बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है। इस प्रकार, राज्य के किसानों को अब कुल 9000 रुपए की सम्मान निधि मिलेगी, जो पहले 8000 रुपए थी। यह राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस? (How to check PM Kisan Yojana Status)
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि आई है या नहीं, तो इसके लिए बहुत आसान तरीका है।
- आप pmkisan.gov.in पर जाकर "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर "Beneficiary Status" का चयन करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें और "Get Data" पर क्लिक करें।
- यदि आपका पैसा आ चुका है, तो "Payment Successfully Credited" लिखा हुआ दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications