PM Kisan Yojna: सम्मान निधि के साथ किसानों को कई और सौगात देंगे पीएम मोदी, बैंक खातें में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 5 लाख किसानों को संबोधित भी करेंगे। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी भागलपुर के मंच से 9.8 करोड़ से अधिक किसानों से खातें में लगभग 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। वहीं पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के साथ-साथ बिहार के किसानों को कई ओर सौगात देंगे।

PM Kisan Yojna

डेयरी उत्पाद संयंत्र की शुरुआत

कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, किसान सम्मान निधि के अलावा प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर से बिहार को कई और सौगात देंगे।

बरौनी डेयरी में 113.27 करोड़ रुपये के लागत से विकसित अत्याधुनिक डेयरी उत्पाद संयंत्र की शुरुआत करेंगे, जिसकी दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 2 लाख लीटर होगी। यह पशुपालन और डेयरी विभाग का कार्यक्रम है।

बिहार के किसानों के मिलेगी कई बड़ी सौगात

वहीं प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मोतिहारी में 33.80 करोड़ रुपये के निवेश से क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का भी उद्घाटन करेंगे ताकि मवेशी प्रजनन और डेयरी उत्पादकता को बढ़ाया जा सके।

वहीं बिहार में 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का उद्घाटन करेंगे जो 2020 में शुरू की गई योजना के तहत निर्धारित 10,000-एफपीओ लक्ष्य की प्राप्ति को चिह्नित करेगा।

इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को किया था। योजना के शुभारंभ के बाद से, 4,761 एफपीओ को समान अनुदान में 254.4 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और 1,900 एफपीओ को 453 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी कवर जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें MP News kisan: किसानों के लिए खुशखबरी: CM मोहन यादव ने की 2 बड़ी घोषणाएं, होली से पहले मिलेंगे लाभ

इन योजनाओं का भी देंगे सौगात

किसानों से जुड़े योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने और सुगम परिवहन की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में से एक वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेल खंड का दोहरीकरण है जिसे 526 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है और यह 36.45 किलोमीटर की दूरी को कवर करता है।

इस विस्तार से रेल क्षमता में सुधार होगा, भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों और माल की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। यह प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और व्यवसायों को तेज़ और अधिक कुशल रेल सेवाएँ प्रदान करके लाभान्वित करेगा।

इसके अलावा पीएम मोदी 47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस्माइलपुर-रफीगंज सड़क ऊपरी पुल का उद्घाटन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+