Rajasthan: पुरुष आयोग के गठन की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका
ऋचा सैनी की पीआईएल पर राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ग्रीष्मावकाश के बाद सुनवाई करेगी।
राजस्थान में पुरुष आयोग के गठन की मांग उठी है। मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंच गया है, जिस पर ग्रीष्मावकाश के बाद सुनवाई होगी।
जानकारी के अनुसार ऋचा सैनी ने राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाकर पुरुष आयोग के गठन की मांग को उठाया है। इस पर राजस्थान हाईकोर्ट के खंडपीठ ग्रीष्मावकाश के बाद सुनवाई करेगी।

एडवोकेट गगन शर्मा ने इस जनहित याचिका में बताया कि संविधान में महिलाओं के कल्याण के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उनका सामाजिक जीवन स्तर उठाने व सामाजिक सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं, लेकिन पुरुषों के लिए अलग से कोई कानून अस्त्तिव में नहीं है।
कई महिलाएं घरेलू हिंसा कानून का दुरुपयोग कर रही हैं, लेकिन पीड़ित पुरुषों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। कई मामलों में सहमति से संबंध बनाने के बाद भी ब्लैकमेल के लिए दुष्कर्म का आरोप लगा देती हैं।
बेगुनाही पुरुष को साबित करनी पड़ती है। सरकारी नौकरी में तलाकशुदा का आरक्षण लेने के लिए महिलाएं तलाक तक ले लेती हैं। शादी के तुरंत बाद ही कई महिलाएं तलाक तक ले लेती है। पुरुषों की आत्महत्या का एक बड़ा कारण महिलाओं द्वारा टॉर्चर भी है। इसलिए पुरुष आयोग का गठन किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications