फलोदी सट्टा बाजार भविष्‍यवाणी: बाड़मेर में कौन जीतेगा? रविंद्र भाटी vs कैलाश चौधरी vs उम्‍मेदाराम बेनीवाल

Phalodi Satta Bazar News: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे रोचक मुकाबला राजस्‍थान की बाड़मेर सीट पर हो रहा है। यहां 26 साल से निर्दलीय MLA रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा-कांग्रेस के पसीने ला दिए।

फलोदी सट्टा बाजार वालों का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का 'अबकी बार 400 पार' का सपना शायद ही पूरा हो। भाजपा को पूरे देश में 315-318 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। कांग्रेस को 45 से 47 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार: 'राम भरोसे' जोधपुर, गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा में कौन जीत रहा?

Phalodi Satta Bazaar Prediction for Barmer

वहीं, राजस्‍थान की 25 सीटों पर दस साल बाद इस बार कांग्रेस का खाता खुल सकता है। भाजपा को 20 से 22 सीटें दी जा रही हैं जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में जाती दिख रही है। यह बाड़मेर है।

बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्‍याशी रविंद्र सिंट को रोकने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। बाबा बागेश्‍वर तक को बुलाया गया है। राजस्‍थान सीएम भजन लाल शर्मा भी कई बार दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी की रैली भी प्रस्‍तावित है।

रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर

छात्र राजनीति आए रविंद्र सिंह भाटी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इसकी एक झलक नामांकन रैली में देखने को मिली थी, जिसकी चर्चा दिल्‍ली तक हुई। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर की शिव विधानसभा चुनाव से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की। अब लोकसभा की बारी है।

Phalodi Satta Bazaar Rajasthan

कैलाश चौधरी, बाड़मेर

मोदी सरकार-2 में मंत्री रहे कैलाश चौधरी पर भाजपा ने फिर दांव लगाया है। कैलाश चौधरी को बाड़मेर से निर्दलीय विधायक प्रियंका चौधरी का भी साथ मिल रहा है और भाजपा के बड़े नेता भी यहां लगातार जनसभाएं कर रहे हैं, मगर कैलाश चौधरी के यह चुनाव फंसता दिख रहा है।

उम्‍मेदाराम बेनीवाल, बाड़मेर

बाड़मेर की बायतु सीट से उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के हरीश चौधरी के सामने हार गए थे। बाद में हरीश चौधरी से हाथ मिलाकर आरएलपी छोड़ कांग्रेस में आ गए और बाड़मेर लोकसभा सीट से टिकट भी ले आए। उम्‍मेदाराम बेनीवाल की मौजूदगी से मामला जाट बनाम जाट भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार भाव: राजस्‍थान में मोदी के इन 4 मंत्रियों में से कौन हार रहा लोकसभा चुनाव 2024?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+