ये हैं राजस्थान के सबसे अमीर विधायक, 172 करोड़ की है संपत्ति, जानिए कहां से होती है इतनी कमाई?

Parasram Mordia Net Worth: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर नेता अपने संपत्तियों को लेकर चर्चाओं में हैं। इसलिए हम आपको यहां राजस्थान के सबसे अमीर विधायक के बारे में बताने जा रहे हैं। राजस्थान के सबसे अमीर विधायक का नाम, परसराम मोरदिया है। ये कांग्रेस के नेता हैं। ये अरबपति विधायक हैं, इनके पास 172 करोड़ की कुल संपत्ति हैं।

कांग्रेस नेता परसराम मोरदिया सीकर के विधानसभा क्षेत्र धोद से वर्तमान विधायक हैं। परसराम मोरदिया राजस्थान आवासन मण्डल के अध्यक्ष हैं। परसराम मोरदिया राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले परसराम मोरदिया लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार रह चुके हैं।

Parasram Mordia Net Worth

Parasram Mordia Assets & Liabilities: परसराम मोरदिया संपत्ति

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, परसराम मोरदिया 172 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। परसराम मोरदिया के पास कुल 1,727,637,000 रुपये की संपत्ति है।

परसराम मोरदिया के पास चल संपत्ति 53,778,000 रुपये की है। वहीं 1,673,859,000 रुपये की अचल संपत्ति है। परसराम मोरदिया की देनदारियां 13,983,000 रुपये की है। परसराम मोरदिया की 2008 में संपत्ति 15 करोड़ 54 लाख रुपये थी।

Parasram Mordia Net Worth

इनकी कमाई साझेदारी फर्म से होती है। इसके अलावा इनके निवेश से मिलने वाले ब्याज, पेंशन और कृषि से इनकी कमाई होती है। वहीं इनकी पत्नी भगवती देवी भी इनके साथ इनके फर्म में पार्टनरशिप रखती हैं। पांच साल के पहले की रिपोर्ट के मुताबिक भगवती देवी के पास 74.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

ये हैं राजस्थान के तीन सबसे अमीर विधायक

राजस्थान के टॉप-3 सबसे अमीर विधायक कांग्रेस के नेता हैं। परसराम मोदरिया सबसे टॉप पर 172 करोड़ की संपत्ति के साथ हैं। वहीं उदयलाल आंजना दूसरे नंबर पर हैं और उनके पास 107 करोड़ की संपत्ति है। उदयलाल आंजना जो निम्बाहेड़ा से विधायक हैं। तीसरे नंबर पर विश्वेनद्र सिंह हैं, जिनके पास 104 करोड़ की संपत्ति के है। ये डीग कुम्हेर के विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+