पाकिस्‍तानी महिला हुमारा राजस्‍थान बॉर्डर पर पकड़ी गई, बोली-'वापस लौटी तो उसे जान से मार दिया जाएगा'

राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में सोमवार सुबह बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। यह घटना सुबह करीब 6:55 बजे की है, जब महिला ने भारत-पाकिस्तान सीमा की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने महिला को तुरंत हिरासत में लिया और उसकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया।

महिला ने पाकिस्तानी सीमा को लौटने से मना कर दिया है और भारत में शरण की मांग की है। उसने कहा कि यदि वह पाकिस्तान लौटेगी, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला ने अपनी परेशानी का कारण घरेलू हिंसा बताया और दावा किया कि वह इसलिए सीमा पार करके भारत आई है।

pakistani woman

महिला का नाम हुमारा, बलूचिस्तान की रहने वाली

बीएसएफ के मुताबिक, महिला ने अपना नाम हुमारा (32) बताया है और वह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है। बीएसएफ जवानों ने महिला को भारतीय सीमा में 50 मीटर अंदर आते ही विजेता चौकी पर पकड़ा। महिला से एक मोबाइल फोन और सोने के गहने जैसे नथ, बाली और कड़ा बरामद किए गए हैं। महिला ने बताया कि उसके पति का नाम वसीम है और वह बलूचिस्तान में दुकान चलाता है।

सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ ने खुफिया ब्यूरो (आईबी), सीआईडी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता चल सके कि उसका भारत आने का उद्देश्य क्या था और क्या वह किसी संदिग्ध संगठन से जुड़ी हुई है।

सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई

बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर अपनी सतर्कता बढ़ा दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम किया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा की अहमियत को रेखांकित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+