राजस्थान : नीता कंवर ने जीता पंचायत चुनाव, जश्न में लगे ‘पाकिस्तान जिंदा बाद के नारे'
टोंक। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से राजस्थान में पढने आईं नीता कंवर ने टोंक जिले के नटवाड़ा निवासी पुण्य प्रताप से साल 2011 में शादी कर ली थी। साल 2019 में उसे भारत की नागरिकता दे दी गई, लेकिन शायद कोई नहीं जानता था कि वो ऐसा काम कर जाएगी। उसने राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 के पहले चरण में ग्राम पंचायत नटवाड़ा से सरपंच पद का चुनाव लड़ा और 7 दावेदारों को हराकर सरपंच निर्वाचित हो गईं।

नीता कंवर को समर्थकों ने कंधों पर बैठाया
ग्राम पंचायत के साथ परिवारजन जश्न में डूब गए, लेकिन हर कोई यह भूल गया कि वो भारत में है और भारत में जीत का जश्न मना रहे हैं। लोगों की भीड़ ने नीता कंवर के जीत हासिल करते ही कंधों पर बिठा लिया और जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस जश्न में जो कुछ हुआ वो देश को शर्मशार करने वाला था।

नीता कंवर के जुलूस में लगे देश विरोधी
हुआ यूं कि जश्न में डूबे लोगों ने गांव में देश विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ ने वीडियो बनाया और सोशल साइट्स पर वाइरल कर दिया। देखते ही देखते चंद घंटों में यह वीडियों हर किसी के मोबाइल में पहुंच गया और हर कोई गुस्से से भर गया।

मामले की करवा रहे जांच
इस वीडियो में नवनिर्वाचित सरपंच नीता कवंर समर्थकों के कंधों पर बैठी हुई हैं और समर्थक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं हालांकि वन इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मीडियाकर्मियों ने इस वीडियो की पुष्टि के लिए टोंक पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू और टोंक जिला कलेक्टर केके शर्मा से बात की तो उन्होंने ऑफ कैमरा तो यह कहा कि मामले की जांच करवा रहे हैं, लेकिन जब ऑन कैमरा वर्जन लेने की बात कही तो अपना पल्ला झाड़ लिया। अब इस वीडियो को लेकर पूरे टोंक जिले में सियासी चर्चाएं हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications