PAK की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिश, राजस्थान बॉर्डर पर मिले ये सबूत, BSF ने तुरंत उठाया यह कदम

श्रीगंगानगर। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। अब पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसने का प्रयास किया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान में इसके सबूत मिले हैं और पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है।

पिल्लर नंबर 376 के पास घुसपैठ का प्रयास

पिल्लर नंबर 376 के पास घुसपैठ का प्रयास

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना प्रभारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि घडसाना थाना इलाके में बीएसएफ की शिवनी पोस्ट पिल्लर नंबर 376 के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास किया गया। यहां तारबंदी तक तीन-चार व्यक्तियों के पैरो के निशान मिले हैं। इस संबंध में बीएसएफ कंपनी कमाण्डर की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस व बीएसएफ इस मामले में जांच कर रही है। हथियार या नशा तस्करी के लिए रैकी करने के लिए तारबंदी तक आने की भी आशंका है।

29-30 अक्टूबर की हो सकती है घटना

29-30 अक्टूबर की हो सकती है घटना

पुलिस के अनुसार बीएसएफ के कंपनी कमाण्डर राजेश सिंह ने घडसाना थाने में रिपोर्ट दी है कि 29-30 अक्टूबर की रात को पाकिस्तान की ओर से पिल्लर नंबर 376 के पास शिवनी पोस्ट पर जीरो लाइन पारकर तीन-चार व्यक्तियों ने तारबंदी के पास आकर घुसपैठ का प्रयास किया।

जीरो लाइन से तारबंदी तक पैरों के निशान

जीरो लाइन से तारबंदी तक पैरों के निशान

सुबह जब जीरो लाइन पर पेट्रोलिंग की गई तो वहां जीरो लाइन से तारबंदी तक रेत में तीन-चार व्यक्तियों के पैरों के निशान मिले हैं। यहां कोई संदिग्ध वस्तु आदि नहीं मिली है। इस घटना के बाद बीएसएफ की ओर से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीएसएफ जवान निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+