बॉर्डर पर धुंध की आड़ में पाक की नापाक हरकतें, ड्रोन से राजस्थान में गिराई 10 करोड़ रुपए की हेरोइन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बीकानेर के खाजूवाला में धुंध का फायदा उठाते हुए गिराई गई 2 किलोग्राम इस हेरोइन की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है। बॉर्डर के तस्करों के यहां किस तस्कर से संबंध हैं?

राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर जिले से पाकिस्तान की 1077 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। पाक की हर नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए राजस्थान बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात है।
Recommended Video

पूरा राजस्थान इस वक्त कड़ाके ठंड की चपेट में है। सूबे में न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा है। मैदानी इलाके कोहरे में लिपट रहे हैं। राजस्थान में कोहरे से भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर इलाका भी अछूता नहीं है। कोहरे का ही फायदा उठाकर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नशे की तस्करी कर रहा है, मगर पाकिस्तान की हर कोशिश सीमा सुरक्षा बल के जवान नाकाम कर रहे हैं।
पाक ने इस बार ड्रोन के जरिए राजस्थान में दस करोड़ की रुपए हेरोइन गिराई है। राजस्थान बॉर्डर पर बीकानेर जिले में खाजूवाला के पास गिराई गई हेरोइन की खेप तस्करों के हाथों तक पहुंचने से पहले ही बीएसएफ के जवान ने इसे जब्त कर लिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बीकानेर के खाजूवाला में धुंध का फायदा उठाते हुए गिराई गई 2 किलोग्राम इस हेरोइन की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है। बॉर्डर के तस्करों के यहां किस तस्कर से संबंध हैं? इसका भी पता लगाया जा रहा है।
बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 114 बटालियन तहत आने वाली संग्रामपुर चौकी के पास चक दो केवाईएम में मंगलवार शाम छह बजे हेरोइन के ये पैकेट, चमकीली गेंद और पॉलीथिन पड़ी मिली। बीएसएफ की सामान्य शाखा के निरीक्षक ताराचंद यादव ने टीम के साथ पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन हेरोइन की डिलेवरी लेने वाला कोई संदिग्ध नहीं मिला। इन दिनों घने कोहरे के कारण बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पिछले साल बंधली सीमा चौकी पर 300 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications