Opinion Poll 2023: राजे,गहलोत,पायलट या राठौर? किसे बनना चाहिए राजस्थान का सीएम?

Rajasthan ABP CVoter Opinion Poll 2023: राजस्थान चुनाव की तारीखों में चुनाव आयोग ने बड़ा परिवर्तन किया है, अब यहां पर चुनाव 23 नवंबर को नहीं बल्कि 25 नवंबर को होंगे। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा है कि शादियों और त्योहारों के मद्देनजर उसने मतदान की तारीखों में परिवर्तन किया है।

Opinion Poll 2023

फिलहाल चुनाव की तैयारियों में सभी प्रमुख दल जुट गए हैं। हालांकि कांग्रेस तो सीएम अशोक गहलोत को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है लेकिन बीजेपी ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा क्लियर नहीं किया है।

जनता के मन में क्या चल रहा है?

पीएम मोदी भी अपनी चुनावी रैली में साफ कह चुके हैं कि बीजेपी कमल के ही चेहरे पर चुनाव लड़ेगी लेकिन जनता के मन में क्या चल रहा है? वो किसे सीएम पद पर देखना चाहती है?

सी वोटर ने एक ओपिनियन पोल किया

इस बात पर एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने एक ओपिनियन पोल किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि आखिर वो किसे राज्य की सीएम बनाना चाहते हैं? उसने जनता के सामने निम्मनलिखित पांच विकल्प रख थे।

  • अशोक गहलोत
  • सचिन पायलट
  • वसुंधरा राजे
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर

जिसमें जनता ने चौंकाने वाला जवाब दिया। आपको बता दें कि abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया, जिसमें 90 हजार लोगों ने भाग लिया। जनता का जवाब निम्नलिखित है

  • अशोक गहलोत ( 34 प्रतिशत)
  • सचिन पायलट ( 20 प्रतिशत)
  • वसुंधरा राजे (22 प्रतिशत )
  • गजेंद्र सिंह शेखावत (10 प्रतिशत)
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर ( 9 प्रतिशत)

मतलब ये कि राज्य के 34 प्रतिशत लोगों की पसंद मौजूदा सीएम अशोक गहलोत हैं और उनकी लोकप्रियता सचिन पायलट और वसुंधरा राजे से काफी ज्यादा है। अब देखते हैं कि सर्वे के ये आंकड़े सही में चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं या नहीं है। फिलहाल राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए हर दल ने एड़ी चोटी का दम लगाया है।

क्या सच होगा अशोक गहलोत का दावा?

यहां पर अभी तक एक इतिहास रहा है कि यहां पर सत्ता में किसी भी पार्टी की वापसी अबी तक नहीं हुई है लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि 'वो इस बार इतिहास बदलेंगे और इस बार सौ से पार उनकी सीटें रहेंगी'। मालूम हो कि कांग्रेस को पिछले चुनावों में यहां पर 100 सीटें मिली थीं और उसने बसपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थीं। इस बार चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+