Ground Report: राजस्थान में रक्षाबंधन पर बहनों के मन की बात, जानिए सीएम भजनलाल को लेकर क्या बोली ?
Raksha Bandhan Ground Report Rajasthan News: देशभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर बहनों में जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहनों के उत्साह और भाइयों के इंतजार में कमी लाने के लिए ऐसी सौगात दी कि हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह सका।
राजस्थान सहित देशभर में रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार को लेकर भाइयों का एक साल का इंतजार आज पूरा हो गया, बहनों ने भाइयों के घर पहुंच कर कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर जीवन की मंगलकामनाएं की वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन लिया।
रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बहनों को बड़ी सौगात देते हुए राजस्थान की रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान किया। बहनें आज सुबह से ही घर से बसों में सवार होकर भाइयों के घर यानी पीहर पहुंची इन बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

वन इंडिया हिंदी की टीम ने राजस्थान में केंद्रीय बस स्टैंड पर पहुंच कर बसों का इंतजार कर रही बहनें और बसों में बैठी हुई बहनों से चर्चा की। बहनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की फ्री बस सेवा की सौगात की खुलकर तारीफ की और धन्यवाद देने से भी नहीं चूकी।
गांव-ढाणियों से निकलकर महिलाएं आज अपने भाई के रक्षासूत्र बांधने के लिए बस में सवार होकर निकली और भाइयों के राखी बांधकर मंगल कामनाएं की।
वन इंडिया से बातचीत करते हुए बनेठा निवासी ममता ने बताया कि आज रक्षाबंधन का महापर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए बहनें पूरे साल इंतजार करती है। इस दिन बहनें भाई के तिलक निकाल कर रक्षा सूत्र बांधती है। भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देता है।
वहीं बम्बोर निवासी सुनिता ने बताया कि आज केकड़ी जिले के टोडारायसिंह जा रही हूं वहीं पीहर है। जहां भाइयों के हाथों पर राखी बांध कर मिठाई भी खिलाउंगी।












Click it and Unblock the Notifications