राजस्थान खदान हादसे का आंखों देखा हाल, पलभर में यूं दफन हुईं 3 जिंदगी, 3 श्रमिकों की ऐसे बची जान
Rajasthan News: प्रदेश में पाली जिले में हुए माइंस में हादसे में 3 श्रमिकों की मौत के मामले में बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी आप भी देखिए पूरी घटना।
पाली जिले में बुधवार को माइंस में बड़ा हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 3 श्रमिक गम्भीर घायल हो गए, जिन्हे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।

पाली जिले में आज हुई दुर्घटना में की माइंस में कार्यरत 6 श्रमिकों पर अचानक बड़े पत्थर गिर गए। इस दुर्घटना में 3 श्रमिकों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जब तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए हैं।
पाली जिले के गुड़ा एदंला थाना क्षेत्र के साकदड़ा गांव (चाणोद) के पास माइंस में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े।
इस हादसे की सूचना मिलने ही पाली कलेक्टर, एसपी चुनाराम जाट सहित गुड़ा एंदला और तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और माइंस में दबे मजदूरों का रेस्क्यू किया गया।
हादसे के बाद बड़े बड़े पत्थरों के नीचे दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर बाहर निकाला। जान गंवा चुके मृतक मजदूरों के शवों को भी बाहर निकाला गया।
वहीं हादसे 3 घायल श्रमिकों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमे से एक श्रमिक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर बांगड़ हॉस्पिटल कोतवाली थाना पुलिस अनिल विश्नोई सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों मृतकों के शवों को बांगड़ हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया गया।
गुडा एंदला थाने के हेड कॉन्स्टेबल अमराराम के अनुसार यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब ये श्रमिक माइंस में बैठे थे, इस दौरान अचानक इन पर ऊपर से बड़े पत्थर गिर गए। जिससे महावीर (20), हेमराज (22), मोहन (21) पत्थरों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
Rajasthan News: पाली में खान हादसे की आंखों देखी pic.twitter.com/m0iBaXFfOt
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 21, 2024
इस हादसे में शांति लाल (25) को गंभीर स्थिति के चलते जोधपुर रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर श्रवण (24) और ईश्वर (24) को हल्की आने पर प्राथमिक उपचार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications