Lok Sabha Election: राजस्थान के चुनावी रण में धुरंधरों की हुंकार...कल शाम को थम जाएगा प्रचार

Lok Sabha ELection 2024: राजस्थान के चुनावी रण में आज निर्मला सीतारमण और हरियाणा के सीएम नायब सैनी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कल शाम को चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो जाएगा।

प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए कल शाम चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। इससे पहले भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आ रही हैं।

nirmala-sitharaman-haryana-cm-naib-saini-will-hold-public-meetings-in-rajasthan-today

प्रदेश के 12 लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। ऐसे में 17 अप्रैल की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास केवल दो दिन का समय शेष है, ऐसे में तमाम वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर जयपुर पहुंच रही हैं।

दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचेंगी। वे यहां आयोजित सीए सम्मेलन में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे वे जेएलएन रोड पर होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और दोपहर 3 बजे यहीं पर मीडिया से रूबरू होंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भी करेंगे सभाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। वे आज शाम 4 बजे सीकर लोकसभा क्षेत्र में चौमू बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने जाएंगे, यहां आमेर की तलाई में उनका जनसभा का कार्यक्रम है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और जयंत चौधरी भी दोपहर 2 बजे अलवर में और शाम 4 बजे खैरथल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+