Rajasthan: गोठड़ा श्री सीमेंट प्लांट के लिए नई रेल लाइन, किसान एक बीघा का मांग रहे एक करोड़
Shree Cement Plant Gothra: राजस्थान में इन दिनों भरतपुर के गांव जयचौली में जहां जाट आरक्षण मांग रहे, वहीं दूसरी ओर गांव बेरी में किसान मुआवज के लिए हुंकार भर रहे हैं।
नवलगढ़ से गोठड़ा में लगाए सीमेंट प्लांटों के लिए नई रेल लाइन डालने का काम प्रस्तावित है। नई रेल लाइन में सीकर-झुंझुनूं के कई गांवों के किसानों की जमीन जाएगी, जिसके बदले किसान एक बीघा का एक करोड़ रुपया मुआवजा मांग रहे हैं।

दरअसल, रेल मंत्रालय ने 16 जनवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर बताया कि राजस्थान के सीकर-झुंझुनूं जिले में विशेष रेल परियोजना 'नवलगढ़ रेलवे स्टेशन से मैसर्स श्री सीमेंट लिमिटेड, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (जिला झुंझुनूं) तक प्रस्तावित रैखिक कनेक्टिविटी' है।
16 जनवरी से 30 दिन के भीतर भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इधर, 23 जनवरी को सीकर जिले के गांव बेरी स्थित गंगाबाड़ी में किसान संघर्ष समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें किसान नेता राधेराम गोदारा ने कहा कि व्यापारी सरकार के जरिए किसानों छीनने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों को एकजुट होना होगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan New Districts: राजस्थान में नहीं बनेंगे नए जिले, जानें कौनसे जिलों की अटकी अधिसूचना?
किसानों की बैठक में किसानों को रेल लाइन के लिए ली जाने वाली भूमि के बदले एक से डेढ़ करोड़ रुपए प्रति बीघा के हिसाब देने की मांग उठी। पूर्व डीएम चंदगीराम झाझडि़या ने कहा कि जिस किसान के खेत के बीचोंबीच रेल लाइन गुजरेगी उस किसान को पूरा खेत का मुआवजा मिलना चाहिए।
किसानों ने यह भी मांग उठाई कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ सर्विस लाइन डाली जाए। पूर्व कमिश्नर सहीराम बलौदा ने कहा कि निजी काम के लिए रेल लाइन डाली जा रही है। इसलिए किसानों को उचित मुआवजे के साथ-साथ कंपनी में रोजगार भी मिलना चाहिए।
यहां क्लिक करके देखें गांवों की पूरी सूची
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने मोबाइल के जरिए बैठक को सम्बोधित किया। कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए वे प्रधानमंत्री व रेल मंत्री से मिलेंगे। किसान नेता कैलाश यादव ने कहा कि रेल लाइन को लेकर लेकर गलत सर्वे रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने किसानों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग उठाई।
इन गांवों की जमीन अवाप्त होगी
सीकर जिले के लिए गांव
- भजनगढ़
- स्वरूपपुरा
- भोजयाना
झुंझुनूं जिले के गांव
- जोहड़ की ढाणी
- नवलगढ़
- दुजर्नपुरा
- नीम की ढाणी
- तुर्कानी जोहड़ी
- बसावा












Click it and Unblock the Notifications