शादी के 12वें दिन भाई के दोस्त के साथ फरार हो गई नई दुल्हन
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के झालावाड़ में एक सप्ताह पहले ब्याह कर आई युवती अपने पति, जेठ और ससुर को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई। डंग के चंदरपुरा में एक सप्ताह पहले ब्याह कर आई नई बहू ने अपने भाई व भाई के दोस्त के साथ मिलकर भागने की योजना बनाई थी। योजना को अंजाम देते हुए गुरुवार शाम को बहू ने पति, जेठ और ससुर को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फऱार हो गई। तीनों की तबियत बिगड़ने पर पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ससुर की हालत गंभीर होने के चलते झालावाड़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक ध्यप्रदेश के इगोरिया बड़नगर जिला उज्जैन निवासी रानू ने अपने भाई रवि व भाई के दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर भागने की योजना थी। गुरूवार को दोनों युवक युवती की ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान युवती ने पति, जेठ और ससुर को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। अचानक तीनों की तबियत बिगड़ते देख । महिला के पति ने शोर मचाना शुरु कर दिया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और हॉस्पीटल ले गए। जहां पर सुसर की तबियत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक धनतेरस के दिन इन लोगों की शादी हुई थी। जिसमें 80 हजार रुपए लड़कीवालों के दिए गए थे। गुरुवार को लड़की को लेने आए दो लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार युवती का तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications