राजस्थान के 753 मतदातों के लिए दोबारा होगा मतदान, जानिए क्या है बड़ी वजह ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में हुए लोकसभा चुनावों के मतदान में निर्वाचन विभाग के जुड़े अधिकारियों की लापरवाही से रद्द हुए एक मतदान केंद्र पर चुनाव पर दोबारा होंगे।

निर्वाचन विभाग ने 753 मतदाताओं के लिए दोबारा मतदान करवाने का फैसला लिया है। हालांकि लापरवाही बरतने पर चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

negligence-of-personnel-in-rajasthan-lok-sabha-elections-now-re-polling-will-be-held-for-753-voters

निर्वाचन आयोग एक-एक वोट की अहमीयत मानते हुए अब 753 मतदाताओं के लिए एक बूथ पर मतदान करवाने जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में सभी 25 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। राजस्थान में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर जबकि 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान कराया गया था।

वहीं अब राजस्थान में 2 मई को एक बूथ पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया है। निर्वाचन आयोग एक-एक वोट की अहमियत मानते हुए अब 753 मतदाताओं के लिए एक बूथ पर मतदान करवाने जा रही है।

हालांकि पूर्व में मतदान दल की लापरवाही के चलते वोटिंग रद्द हुई थी। बताया जाता है कि मतदान दल के पास से वोटिंग की जरूरी दस्तावेज रास्ते में ही गुम हो गए थे। वहीं मतदान दल के 4 कर्मचारियों को लापरवाही के लिए निलंबित भी कर दिया गया है।

आपको बता दें यह मतदान अजमेर संसदीय क्षेत्र के नंदसी गांव में मतदान केंद्र संख्या 195 पर करवाया जाएगा. यह मतदान 2 मई को करवाया जा रहा है, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। अजमेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के नांदसी गांव के मतदान केंद्र संख्या 195 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 1 में स्थित मतदान बूथ पर बुधवार सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक रिपेयरिंग की जाएगी ।

जिसकी समस्त तैयारी कर ली गई है इस बूथ संख्या में 753 मतदाता है जो एक बार फिर से अपने प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे।

जिला कलेक्टर डॉक्टर भारती दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को नांदसी से मतदान दल मतदान कर वापस लौट रहा था। इसी बीच मतदान सामग्री का बेग जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे जो कहीं बीच रास्ते में गुम हो गए।

रजिस्टर गुम होने की जानकारी मतदान दल को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने पर पता चला। जब मतदान दल एवं और जरूरी दस्तावेज जमा करा रहा था।

इस लापरवाही के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर भारती दीक्षित ने पी आर ओ रामकिशोर रेगर, पी आर ओ- 1 विश्वेंद्र कुमार बेरवा, पी आर ओ -2 राजेंद्र सिंह, पी आर ओ-3 गोपाल उर्फ बद्री को सस्पेंड कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+