जैसलमेर से पकड़ा गया नवाब खान, PAK की खुफिया एजेंसी ISI को भेजी इंडियन आर्मी की ये गुप्त जानकारी
जैसलमेर, 26 नवंबर। राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर से सुरक्षा एजेंसियों ने दुकान नवाब खान को पकड़ा है। इस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का आरोप है। 32 वर्षीय नवाब खान चनेसर खान की ढाणी का रहने वाला है।

जैसलमेर के चांधन स्थित फील्ड फायरिंग रेंज के पास नवाब खान की दुकान है। इसकी पाकिस्तान के रहिमयार खान इलाके में रिश्तेदारी भी बताई जा रही है। आरोप है कि यह जैसलमेर में आईएसआई के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था।
न्यूज 18 की खबर के अनुसार नवाब खान को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में 24 नवंबर को डिटेन किया गया है। पिछले एक साल से इसकी गतिविधयों पर नजर रखी जा रही थी।
जयपुर से आई सुरक्षा एजेंसियों की टीम नवाब खान को जैसलमेर से अपने साथ ले गई। वहां इससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। आरोप है कि नवाब भारतीय सेना के मूवमेंट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले नवाब के बैंक खाते में पाकिस्तान की तरफ से कई बार पैसे भी आने की जानकारी भी सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications