प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने की भगवान श्रीराम से तुलना

rajasthan news: राजस्थान की टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से लगातार दो बार के सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम बताया है।

टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने आज टोंक स्थित सांसद आवास पर भगवान श्री राम के कलेंडर का विमोचन साधु,संतों और राम मंदिर के कारसेवकों द्वारा करवाया।

mp-sukhbir-singh-jaunapuriya-compared-prime-minister-narendra-modi-with-lord-shri-ram

इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने साधुओं,संतों और कारसेवकों का भगवान श्रीराम का दुपट्टा पहनाकर और कपड़े उपहार कर सम्मान किया । इस दौरान अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के कारसेवकों ने अपने संघर्ष की कहानी अपनी जुबानी सुनाई।

वहीं सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना एक बार फिर भगवान श्री राम से करते हुए कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीराम का सदियों तक सबरी इंतजार करती रही और जब भगवान श्रीराम सबरी के बैर खाने पहुंचे।

उसी तरह से उनके द्वारा चलाई जा रही सात सालों से सांसद रसोई का कभी किसी ने जिक्र नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे वीडियो को ट्विटर यानी एक्स पर शेयर कर पोस्ट किया और तारीफ कर पीठ भी थपथपाई । मेरे लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही भगवान श्रीराम का स्वरूप है।

दरअसल आपकों बता दे कि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से लगातार दो बार से सांसद है। और पिछले करीब 7 सालों से टोंक स्थित सांसद आवास पर सांसद रसोई योजना का आयोजन कर रहे है।

इस सांसद रसोई योजना में रोजाना करीब 500 जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म पूरी,सब्जी के पैकेट तैयार किए जाते है। जिसमें शुद्ध तेल और शुद्ध आटे के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस रसोई में बनाए जाने वाले खाने का वीडियो जब सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा ट्विटर वर्तमान में एक्स प्लेटफार्म पर अपलोड किया तो उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिपोस्ट किया और सांसद की इस पहल की तारीफ कर पीठ थपथपाई थी।

जिसके बाद सांसद जौनापुरिया ने उस पल को याद करते हुए आज कहा कि जिस तरह से सबरी ने भगवान श्रीराम का सालों तक जंगल में इंतजार किया था और भगवान श्रीराम ने आकर उसके झूठे बेर खाए थे। उसी तरह से देश के कई सांसद है लेकिन जब उनके कार्यों की तारीफ की तो वह सिर्फ भगवान श्रीराम ही कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+