सास बोली : 'बहू किसी और से करना चाहती थी शादी, मेरे बेटे से हो गई तो मुझे खाने में दे दिया जहर'

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक सास ने अपनी बहू पर खाने में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है।

Mother In law Charged on daughter in law for Murder By Poison

पुलिस के अनुसार पचपदरा निवासी इंदा देवी पत्नी विजय सिंह ने पचपदरा थाना में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि मेरी बहू मोनिका ने मुझे मारने की नियत से 24 जुलाई को खाने में जहर की गोलियां व कपूर की गोलियां मिलाकर खिला दी, जिससे मैं बेहोश हो गई थी। अब मेरी हालत में सुधार आने के बाद सास ने पचपदरा पुलिस थाना में बहू के खिलाफ रिपोर्ट पेश की है। इंदा देवी ने इसके अलावा भी अपनी बहू पर कई प्रकार के अन्य आरोप भी लगाए हैं।

Mother In law Charged on daughter in law for Murder By Poison

इंदादेवी के आरोप है कि बहू मोनिका ने उसे व उसके बेटे को मारने की भी धमकी दी है। उसने यह भी कहा कि वह शादी कहीं और करना चाहती थी। उसके घर वालों ने उनके बेटे के साथ जबरदस्ती शादी करवाई है। इसलिए वह सास व बेटे को मार दूंगी। इसी मंशा से उसने सास व उसके मेरे भतीजे को जहर दे दिया। फ़िलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+