राजस्‍थान चुनाव 2023 में दातांरामगढ़ सीट पर सबसे रोचक मुकाबला, पति-पत्‍नी आमने-सामने

Rita Singh vs Virendra Singh Dantaramgarh: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सीकर जिले की दांतारामगढ़ विधानसभा सीट पर डॉक्टर रीटा सिंह अपने पति कांग्रेस एमएलए वीरेंद्र सिंह के सामने चुनाव लड़ सकती हैं।

Husband vs Wife Dantaramgarh Seat: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस ने दो-दो सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 124 व कांग्रेस ने 76 प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा-कांग्रेस के अलावा जननायक जनता पार्टी, आरएलपी, बसपा समेत कई अन्‍य दल भी ताल ठोक रहे हैं।

राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों में से कई सीटों पर रोचक मुकाबला होने वाला है। सबसे ज्‍यादा मजेदार टक्‍कर तो सीकर जिले की दांतारामगढ़ सीट पर होने जा रहा है, क्‍योंकि यहां पर पति-प‍त्‍नी आमने-सामने होंगे। कांग्रेस ने मौजूदा MLA वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया है।

Dantaramgarh Assembly Election 2023

बता दें कि दातांरामगढ़ से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह राजस्‍थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष नारायण सिंह के बेटे हैं। डॉ. रीटा सिंह सीकर की जिला प्रमुख रह चुकी हैं। ये नारायण सिंह की पुत्रवधू हैं।

वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्‍नी डॉ. रीटा सिंह के बीच सियासी खींचतान विधानसभा चुनाव 2018 में ही शुरू हुई थी। रीटा दावेदारी जता रही थीं, मगर टिकट वीरेंद्र सिंह को मिला।

अब राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के तारीखों का ऐलान होने से कुछ दिन पहले ही रीटा सिंह ने हरियाणा के उप मुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ज्‍वाइन कर ली। रीटा सिंह को जेजेपी ने दांतारामगढ़ से अपना प्रत्‍याशी घोषित कर रखा है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3‍ दिसंबर को मतों की गणना होनी है। रीटा सिंह भी अगर दांतारामगढ़ से पर्चा दाखिल करती हैं तो यह सीट पति-पति आमने सामने होने की वजह से राजस्‍थान चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+