Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सर्वे राजस्थान में BJP-कांग्रेस में से किसकी बढ़ा रहा टेंशन?
India Today-C Voter survey on rajasthan lok sabha chunav 2024: इसी साल मई में लोकसभा चुनाव 2024 होने हैं। चुनावों को लेकर कई एजेंसियों के सर्वे अनुमान सामने आ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हो रहे सर्वे में कोई एक बार फिर पांच साल के लिए सत्ता भाजपा को सौंप रहा तो किसी को लग रहा कि इंडिया गठबंधन भी जीत सकता है।

बात अगर राजस्थान की करें तो इंडिया टुडे-सी वोटर के ताजा सर्वे 'मूड ऑफ नेशन' सर्वे (Mood of the nation) के नतीजे सामने आए हैं, जो कांग्रेस के लिए चिंता जनक हैं।
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। लोकसभा 2014 और 2019 में राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। सभी 25 सीटों पर NDA जीती थी। BJP ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।
इंडिया टुडे-सी वोटर ने देश के डेढ़ लाख लोगों से बात करके लोकसभा चुनावों को 'मूड ऑफ नेशन' जानने की कोशिश की। सर्वे की मानें तो केंद्र में अबकी बार भी मोदी सरकार 300 पार।
वहीं, 25 सीटों वाले राजस्थान में यह सर्वे भाजपा की हैट्रिक बनाता दिख रहा है। मतलब एक बार फिर से सभी 25 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस का इस बार खाता नहीं खुलने वाला है।
बात अगर वोट प्रतिशत की करें तो 'मूड ऑफ नेशन' सर्वे कहता है कि 58.6 फीसदी वोट भाजपा को मिल सकते हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 35.4 प्रतिशत और 6 प्रतिशत वोट अन्य को जाते दिख रहे हैं।
कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा
'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में कांग्रेस के लिए सुकून भरी बात ये है कि इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ सकता है। सर्वे कहता है कि बीजेपी का वोट प्रतिशत 0.47 फीसदी कम हो सकता है। जबकि कांग्रेस को 1.16 प्रतिशत अधिक वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी का वोट प्रतिशत 0.47 फीसदी कम हो सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में बीजेपी को 58.6 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, INDIA गठबंधन को 35.4 फीसदी वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। साल 2019 के नतीजों में बीजेपी को 59.07% वोट और कांग्रेस को 34.24% वोट मिला था।












Click it and Unblock the Notifications