Rajasthan News: हैकरों के निशाने पर अब राजस्थान में माननीय,विधायक रविंद्र भाटी की फेसबुक आईडी हैक
Rajasthan MLA Ravindra Singh Bhati : हैकरों के निशाने पर अब आमजन के माननीय भी आ गए है। राजस्थान के शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी के फेसबुक पेज को हैक कर दिया।
प्रदेश में पश्चिमी राजस्थान के युवाओं में खासी पहचान रखने वाले निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के वेरिफाइड पेज अब हैक हो गया है।

हैकर ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया कि उसके बाद विधायक भाटी को समझ आया कि फेसबुक पेज को हैक कर लिया गया है।
दरअसल बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी का फेसबुक पेज हैक हो गया है। और इसकी जानकारी विधायक रविद्र भाटी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' के ज़रिए शेयर की।
उन्होंने आम सूचना जारी करते हुए अपने फ़ॉलोअर्स को बताया कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया है जिसकी शिकायत फेसबुक संचालित करने वाली मेटा कंपनी से की गई है।
पिछले 15 दिनों से हैकर कर रहा यह करतूत।
सूचना
— Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) February 26, 2024
आमजन को सूचित किया जाता है कि हमारी आधिकारिक फेसबुक आईडी विगत 15 दिन से हैक हो चुकी है। इसे पुनः ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में इस आईडी पर जो भी पोस्ट या गतिविधि संचालित हो रही हैं वो किसी और के द्वारा की जा रही है।किसी भी पोस्ट अथवा टिप्पणी की जिम्मेदारी… pic.twitter.com/QeAZRSzf57
एमएलए रविंद्र भाटी की ओर से जारी संदेश की माने तो उनका फेसबुक पेज पिछले करीब 15 दिन से हैक है, जिसकी शिकायत मेटा कंपनी से की गई है।
उन्होंने 'एक्स' पर लिखते हुए आमजन को सूचित किया जाता है और लिखा कि हमारी आधिकारिक फेसबुक आईडी विगत 15 दिन से हैक हो चुकी है। इसे पुनः ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
'फेसबुक पेज पर हुई पोस्ट या टिप्पणी तो ज़िम्मेदार नहीं'
विधायक रविंद्र भाटी ने आम सूचना में लिखा कि वर्तमान में इस आईडी पर जो भी पोस्ट या गतिविधि संचालित हो रही हैं वो किसी और के द्वारा की जा रही है। इसलिए किसी भी पोस्ट अथवा टिप्पणी की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।
रविंद्र भाटी ने सार्वजनिक सूचना मेटा कंपनी को टैग करते हुए कहा, 'पिछले 15 दिन से हम आपसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आपके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। कृपया जल्द से जल्द इसका समाधान करें।
भाटी के फेसबुक पेज पर 'फिल्म की क्लिप से हड़कंप!
जानकारी में सामने आया है कि हैकर ने जब भाटी के फेसबुक पेज को कंट्रोल में लेते हुए एक फिल्म की वीडियो क्लिप पोस्ट की तब जाकर इस पेज के हैक होने का पता चला।
हालांकि इस क्लिप को थोड़ी देर बाद हटा दिया गया। ये क्लिप 1999 में रिलीज़ फिल्म जुल्मी की बताई गई जिसमें एक्टर अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना नज़र आ रहे थे।
मेटा कंपनी को लिखे एक पत्र में एमएलए रविंद्र सिंह भाटी ने अपने सोशल मीडिया मैनेजर लाल सिंह का फेसबुक पेज 13 फरवरी को हैक होना बताया। उन्होंने बताया कि इसके बाद से उनके आधिकारिक पेज पर भी अनियमित गतिविधियां होना शुरू हो गईं।
रविंद्र सिंह भाटी सोशल मीडिया माध्यम से भी लंबे समय से ज़बरदस्त तरीके से एक्टिव हैं। यही वजह है कि इन वर्चुअल अकाउंट्स में उनकी अच्छी खासी फैन फ़ॉलोइंग्स है।
फिलहाल जिस ऑफिशियल फेसबुक पेज को हैक किए जाने की बात सामने आई है, वो वेरिफाइड है हुए इसमें 9 लाख 15 हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं। ये आंकड़ा 10 लाख के बेहद करीब है।












Click it and Unblock the Notifications