'मैं आबकारी मंत्री बना तो लागू कर दूंगा शराबबंदी', प्रशासन गांवों के संग शिविर में बोले MLA राजकुमार शर्मा

झुंझुनूं, 16 दिसम्बर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार व नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा ने कहा कि वे अगर आबकारी मंत्री बने तो पूरे राजस्थान में शराबबंदी लागू कर देंगे। विधायक शर्मा ने यह बात झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के गांव झाझड़ में गुरुवार को लगाए गए 'प्रशासन गांवों के संग अभियान' शिविर में कही।

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर गांव झाझड़

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर गांव झाझड़

दरअसल, झाझड़ ग्राम पंचायत भवन के पास स्थित सरकारी विद्यालय में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक राजकुमार शर्मा अपने किसी जान पहचान के व्यक्ति का एक वाक्या शेयर कर रहे थे, जिसमें उनसे उक्त व्यक्ति ने कहा कि जब वे अशोक गहलोत की पिछली सरकार में चिकित्सा मंत्री बने तो दवाइयां फ्री की थी। इस बार विधायक शर्मा को आबकारी मंत्री बनाया जाना चाहिए। इस पर शर्मा ने कहा कि वे अगर आबकारी मंत्री बनते तो शराबबंदी लागू करवा देते।

शुक्रवार से होगा पट्टों का वितरण

शुक्रवार से होगा पट्टों का वितरण

झाझड़ सरपंच रामस्वरूप सैनी ने बताया कि पहले दिन 33 लोगों को पटटे वितरित जाने थे, मगर सिर्फ एक पट्टा किशन लाल वाल्मीकि को दिया गया। शेष पटटों का वितरण शुक्रवार से शुरू होगा। वैसे पट्टों के करीब 200 आवेदन आए हुए हैं।शिविर में पट्टों के अलावा जलदाय, बिजली, समाज कल्याण, श्रम विभाग, सहकारिता समेत अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया।

 शर्मा ने पेश किया 13 साल का रिपोर्ट कार्ड

शर्मा ने पेश किया 13 साल का रिपोर्ट कार्ड

विधायक राजकुमार शर्मा नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से साल 2008 से लगातार जीतते आ रहे हैं। गांव झाझड़ के प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में विधायक शर्मा ने बीते 13 साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखा और विकास की आगामी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

 तीन लाख लीटर का उच्च जलाशय

तीन लाख लीटर का उच्च जलाशय

विधायक शर्मा ने बताया कि झाझड़ गांव में अब कहीं भी पेयजल की दिक्कत नहीं होगी। गांव के लिए तीन लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा गांव में तीन नए नलकूप और एक पंप हाउस बनेगा। साथ ही बीस किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पेयजल योजना की कुल लागत तीन करोड़ 68 लाख रुपए है।

नवलगढ़ से लोहार्गल तक नई सड़क

नवलगढ़ से लोहार्गल तक नई सड़क

नवलगढ़ से लोहार्गल तक की सड़क का नवीनीकरण होगा। इसके लिए अशोक गहलोत सरकार ने 54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। विधायक राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस सड़क की नई चौड़ाई सात से दस मीटर होगी। इसके अलावा झाझड़ से धोलाखेड़ा तक 23 करोड़ की लागत से सड़क बनेगी।

झाझड़िया की ढाणी के पास बाइपास

झाझड़िया की ढाणी के पास बाइपास

विधायक शर्मा ने बताया कि नवलगढ़ से लोहार्गल के बीच बनने वाली नई सड़क के दौरान कोशिश यह रहेगी कि झाझड़िया की ढाणी के पास से बाइपास सीमा तक ले जाया जाए। इस संबंध में विधायक की किसानों से भी बात हुई है।

Recommended Video

      Rajasthan: एक ही परिवार में 12 अफसर, जानें इस परिवार की inspirational story | Oneindia Hindi

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+