राजस्थान में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राजकुमार रोत को क्यों लिया आड़े हाथों, फिर छिड़ गई जुबानी जंग ?
Rajasthan News: राजस्थान में आदिवासियों के हिंदू होने और नहीं होने को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आदिवासियों के हिंदू होने को लेकर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सांसद राजकुमार रोत को आड़े हाथों लिया।
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राजकुमार रोत के हिंदू नहीं होने के बयान पर तीखा पलटवार करते सवाल पूछा है। जिसमें खराड़ी ने कहा है कि अगर महिलाओं को बिंदी नहीं लगाना चाहिए, चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए, सिंदूर भी नहीं लगाना चाहिए तो वह बताएं की महिलाओं को क्या करना चाहिए?
जनजाति विकास कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए तीखा पलटवार करते हुए कहा कि B.A.P. नेता और सांसद कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं है।

मंत्री खराड़ी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी कुछ माह पहले बनी इस पार्टी के नेता सदियों से सनातन हिंदू समाज का अंग रहे, अब जनजाति लोगों को गुमराह कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह हिंदू नहीं है।
खराड़ी ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी के नेता यह तो बताएं कि उनके पूर्वज क्या करते थे ? वह भूल गए कि हमारे पूर्वज राम-राम और जय गुरु करते आए हैं।
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि नई नई पार्टियां आती है, वह फतवा जारी कर कहती हैं कि महिलाओं को बिंदी नहीं लगाना चाहिए, चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए, सिंदूर नहीं लगना चाहिए। वह पहले यह तो बताएं कि महिलाओं को क्या करना चाहिए।
मंत्री खराड़ी ने कहा आदिवासी पार्टी आदिवासी परिवार से जुड़ी हुई पार्टी तो अब फरमान जारी कर रही है कि वह किसी सरकारी और कानूनी आदेशों की पालना नहीं करेंगे।
वह अपनी ओर से फरमान जारी करेंगे, जिसे लोगों को मानना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे तालिबानी फरमान यहां नहीं चलेंगे।
लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है, इसका मतलब यह नहीं की राष्ट्र हित और देश हित पर बटवारा करने की नीतियों को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications