राजस्थान में घी के बाद अब बही दूध की 'नदी', लोगों ने कई दिन तक का दूध किया एकत्रित
झुंझुनूं। राजस्थान में सड़क पर घी के बाद अब दूध की 'नदी' बही है। घी रविवार को राजस्थान के सीकर जिले के गांव मोरडूंगा की सड़क व खेत में बहा था, वहीं दूध वाला मामला झुंझुनूं जिले में बिसाऊ कस्बे का है।

बिसाऊ में चूरू रोड स्थित मदरसा के पास गुरुवार दोपहर को दूध से भरा टेंकर पलट गया, जिससे सड़क पर दूध की नदी बह निकली। लोगों को जब दूध का टेंकर पलटने और उसका ढक्कन खुलने के कारण दूध बहने का पता लगने पर जिसके जो बर्तन हाथ लगा वो दूध ले जाने के लिए पहुंच गया। लोगों में बाल्टी, पीपे व जग आदि में दूध भरकर ले जाने की होड़ देखी गई।
बीकानेर से अलवर जा रहा था टेंकर
मामले के अनुसार 13 हजार लीटर दूध से भरा टेंकर बीकानेर जिले के लूणकरणसर से अलवर जिले के सतनोला जा रहा था। बिसाऊ में टेंकर का मदरसा के पास संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से टेंकर पलट गया और चालक धमेन्द्र उसमें फंस गया। लोग उसे टेंकर से निकालने की बजाय दूध लूटते दिखे।

घी वाला हादसा लोसल-डीडवाना मार्ग का
रविवार को सीकर जिले के लोसल-डीडवाना सड़क मार्ग होते हुए वनस्पति घी से भरा टेंकर रविवार सुबह जा रहा था, जो गांव मोरडूंगा मोड के पास पलट गया। डीडवाना से सीकर आ रहे इस टेंकर के पलटने के बाद इसमें से वनस्पति घी सड़क व पास के खेत में बह निकला। साथ ही लोगों में घी लूटकर ले जाने की होड़ भी मच गई।












Click it and Unblock the Notifications