देश में अब टिड्डियों पर हेलीकॉप्टर से छिड़की जाएगी दवा, सुबह 5 बजे उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

बाड़मेर। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से देश के कई हिस्सों में पाकिस्ताान की ओर से आई टिड्डियों ने किसानों को परेशान कर रखा है। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर एवं बीकानेर जिले में किसानों की करोड़ों रुपए की फसलों को टिड्डियों ने बर्बाद कर दिया है।

Medicine will be sprayed on Locusts by a helicopter

नोएडा से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने की शुरुआत

वहीं, टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए लगातार केंद्र व राज्य सरकार प्रयास कर रही हैं। फिर भी टिड्डियों पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं होते देख अब केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए हेलीकॉप्टर से टिड्डियों को खत्म करने के लिए दवा छिड़कने का काम शुरू। इसकी शुरुआत मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ग्रेटर नोएडा से की।

Medicine will be sprayed on Locusts by a helicopter

सुबह पांच बजे उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में एक-दो दिन में हेलीकॉप्टर से टिड्डियों को खत्म करने के लिए दवाई का छिड़काव किया जाएगा। बाड़मेर कृषि उपनिदेशक जेआर भाखर ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लेंडिंग करने के लिए बाड़मेर जिले में विभिन्न स्थानों पर जगह चिन्हित कर दी गई हैं। हेलीकॉप्टर सवेरे 5 बजे से 2 घंटे तक टिड्डियों पर छिड़काव कर उनको नियंत्रित करेंगे। आपको बता दें कि बाड़मेर जिले में अब तक करीब 30,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में छिड़काव किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+