Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जब किया सवाई माधोपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण
Rajasthan News: प्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सवाई माधोपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
चिकित्सा मंत्री खींवसर के औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी अपनी फूलती सांसों के साथ आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में जगह-जगह गंदगी के ढेर और संसाधनों की कमी को लेकर चिकित्सा मंत्री खींवसर ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
दरअसल राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सवाई माधोपुर के दो दिवसीय निजी दौरे पर है । अपने दो दिवसीय निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक शादी समारोह में शिरकत की।
शादी समारोह से सीधे चिकित्सा मंत्री खींवसर जिला अस्पताल पहुंच गए और औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। अचानक चिकित्सा मंत्री के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर आनन फानन में चिकित्सा अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री ने जिला अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पीएमओ डॉ अश्विनी सक्सेना को कड़े निर्देश दिए।
इसी के साथ ही अस्पताल में उपचार के लिए आवश्यक मशीनरी की कमी को लेकर सरकार को मशीनरी की डिमांड भेजने के निर्देश दिए।
मंत्री खींवसर ने अधिकारियों को कहा कि आप आवश्यक मशीनरियों की डिमांड भेजिये ताकि अस्पताल को जल्द से जल्द मशीनरी उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जरनल वार्ड , ट्रॉमा , इमरजेंसी, आईसीयू वार्डों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा, पीएमओ अश्वनी सक्सेना, डॉ. अंजनी मथुरिया सहित जिला अस्पताल एंव चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जब किया अस्पताल का दौरा pic.twitter.com/vytJyfhksX
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 16, 2024
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि आज अस्पताल का निरीक्षण किया है। अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्थाएं है। क्योंकि अभी तक अस्पताल में सफाई का टेंडर नहीं हुआ है। कुछ मशीनरी की जरूरत भी है। चिकित्सा अधिकारियों को कहा है कि जल्द टेंडर करे,साथ ही मशीनरी और अन्य आवश्यकताओं के लिए डिमांड भी भेजे। ताकि जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications