Sikar Shadi : वरमाला के बाद पेशाब का बहाना कर फरार हुआ दूल्हा, अब दुल्हन की भाभी से करेगा शादी

सीकर, 5 जुलाई। राजस्थान के सीकर जिले के गांव तारपुरा में एक शादी में दूल्हा एनवक्त पर मुकर गया। इतना ही नहीं बल्कि वह पेशाब का बहाना कर बारात समेत बैरंग भी लौट गया। कहानी में नया मोड़ तो दो दिन आज सोमवार को आने जा रहा है। वो दूल्हा अब दुल्हन की होने वाली भाभी से शादी रचाने जा रहा है।

Marriage broken in Sikars village Tarpura Dulha returned to his village Bugala jhunjhunu

दुल्हन के परिजनों के अनुसार सीकर के गांव तारपुरा के सूरजाराम जांगिड़ की बेटी सुभिता की तीन जुलाई को झुंझुनूं के गांव बुगाला निवासी अजय जांगिड़ के साथ शादी होने वाली थी। अजय बारात लेकर सुभिता के घर पहुंच गया था। तोरण व वरमाला और भोजन कार्यक्रम हो चुका था। सात फेरे होने शेष थे। दुल्हन का आरोप है कि फेरों से पहले दूल्हे ने उसके पिता के सामने दहेज में मोटरसाइकिल, गहने व नकदी की मांग रखी।

दुल्हन सुभिता के मानें तो पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सब कुछ किया था, मगर दूल्हे अजय की अन्य डिमांड पूरी करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद दूल्हा अजय पेशाब के बहाने बारात समेत वहां से चला गया।

सोमवार को दुल्हन ने सीकर एसपी के समक्ष अपनी पीड़ा बयां की। दादिया पुलिस पर मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। बता दें कि सुभिता के भाई पंकज की सोमवार को दूल्हा अजय की रिश्तेदारी में होने थी। सुभिता के बाद पंकज भी शादी टूट गई। अब उस दुल्हन यानी सुभिता की होने वाली भाभी उसका दूल्हा अजय शादी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+