KOTA : लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर जमकर पीटा, वीडियो वायरल

कोटा। राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें इलाके के लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक शख्स को खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

man tied to and beaten by mob in Kota Rajasthan

कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना इलाके की जगदम्बा कॉलोनी के कुछ लोगों ने एक शख्स को पकड़ा। उस पर लोगों का आरोप था कि वह किसी बच्चे को बेहोश करके ले जाने की फिराक में था। जिसके बाद इलाके में भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने पहले इस शख्स को खंभे से बांध दिया फिर लाठियों से उसकी धुनाई कर दी, लेकिन किसी ने भी पुलिस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी तक नहीं दी। वहीं बच्चा चोरी के आरोपी जमकर धुनाई करने के बाद उसे छोड़ दिया। रेलवे थाना के एसआई हंसराज ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+