मदन कंवर हत्याकांड सीकर : दांतारामगढ़ के गांव करड़ में पड़ोसी युवक ने लूट के लिए ले ली महिला की जान
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके में चोर ने वारदात को अंजाम देने के लिए 55 साल की महिला की हत्या कर दी। पुलिस की ओर से घटना के 24 घंटे के भीतर ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recommended Video

दो माह से कर रहा था रैकी
दरअसल, 55 वर्षीय महिला की हत्या का आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला है। आरोपी का मृतका के पति के साथ रुपयों का लेन-देन भी होता था। ऐसे में उसे पूरी जानकारी थी कि मृतका किस टाइम घर में अकेली रहती थी। हत्या के लिए वह पिछले 2 महीने से रैकी कर रहा था।

लूट की रकम बरामद
सीकर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि करड़ गांव के एक घर में लूट करने के पश्चात महिला की गला रेत के हत्या करने के मामले में आरोपी हेमराज कुमावत को गिरफ्तार किया गया है और आरोपी के पास से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू व लूटी गई रकम व आभूषण भी बरामद की गई है।

कर्ज में डूबा है आरोपी
सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आरोपी ने पहले भी मृतका के घर से पैसे चुराने की कोशिश की थी। इस बार यह है बड़ी रकम चोरी करने के प्रयास से उनके घर गया था। आरोपी कर्ज में भी डूबा हुआ है।









Click it and Unblock the Notifications