8 माह पहले लापता हुआ प्रेमी जोड़ा लव मैरिज करके लौटा, पुलिस थाने पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार

भरतपुर। प्यार का पहला अक्षर अधूरा है, लेकिन प्यार जब परवान चढ़े तो लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं। ऐसा ही भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र में देखने को मिला है। कामां कस्बा निवासी प्यार करने वाले एक युवक और युवती के परिवारजन जब उनकी शादी करने को सहमत नहीं हुए तो कामां से भागकर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने कामां थाने में मामला दर्ज करा दिया और पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। रविवार को नाटकीय ढंग से प्रेमी जोड़ा राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश लेकर कामां थाने पहुंच गया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

Lover couple missing 8 months ago returned by love marriage, reached police station and pleaded for security

कामां थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कामां थाने पर 14 जून 2020 को लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी पुत्री का कस्बा निवासी एक युवक अपहरण कर ले गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले। इसके बाद युवक-युवती रविवार को स्वयं ही कामां थाना धमके और अपनी शादी होने सहित राजस्थान उच्च न्यायालय का एक आदेश खाकर सुरक्षा की मांग करने लगे। युवती 3 माह की गर्भवती है। उच्च न्यायालय ने उन्हें सुरक्षा देने के भी आदेश दिए हैं।

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह प्रतिदिन चार सौ रुपए के हिसाब से मजदूरी कर अपना और अपनी प्रेमिका का जीवन यापन करता था। पुलिस द्वारा अब बालिका का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा और यह भी तय किया जाएगा कि वह नाबालिग है या बालिग है। जबकि राजस्थान उच्च न्यायालय मे जो दस्तावेज पेश किए हैं। उनमें वह बालिग बताई गई है। उसके पिता द्वारा जो मुकदमा दर्ज कराया गया था उसमें वह नाबालिग बताया गया है।

मामले में वास्तविक सच्चाई क्या है। इसका खुलासा होना बाकी है। अगर लड़की नाबालिग निकली तो परिजनों को सुपुर्द की जाएगी और बालिग निकली तो वह अपने प्रेमी के साथ अपना जीवन यापन करेगी। साथ ही प्रेमिका ने अपने परिवार जनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है और अपनी जान का उनसे खतरा बताया है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+