3 साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग भाग आई महिला, होटल के कमरे में मृत मिले बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड
भीलवाड़ा, 15 मार्च। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल पुलिस थाना इलाके में प्रेमी जोड़े द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यह जोड़ा एक होटल के कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद हुए हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

भीलवाड़ा मांडल पुलिस थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त रायपुर निवासी सुमेर सिंह (25) और उसकी प्रेमिका गुड़िया (26) पत्नी रामस्वरूप वैष्णव निवासी अरवड फुलिया के रूप में हुई। इन्होंने सोमवार रात होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों सोमवार रात श्रीराम होटल गए थे। थोड़ी देर रुकने की कहकर कमरा किराए पर लिया था। कुछ देर बाद होटल का कर्मचारी खाने-पीने का ऑर्डर लेने के लिए गया। कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने और आवाज लगाने पर भी नहीं खोला। जानकारी पर होटल का मालिक पहुंचा और खिड़की से देखा तो दोनों पंखे से लटके हुए थे।
मांडल पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला की 5 साल पहले शादी हुई थी। उसके 3 साल का बच्चा भी है। सोमवार शाम वह अपने मायके जाने की कहकर निकली थी। रास्ते में युवक के साथ बाइक पर होटल पहुंची।
दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। युवक का ननिहाल युवती के मायके के पास ही है। इस कारण दोनों की जान-पहचान थी। युवक हरियाणा में अपने भाई के साथ कैटरिंग का व्यवसाय करता था।












Click it and Unblock the Notifications