Love Jihad Rajasthan: उदयपुर-चूरू में लव जिहाद के केस, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह का दबाव बनाया
Love Jihad udaipur: राजस्थान के उदयपुर में मोहम्मद आसिफ व चूरू में निसार के खिलाफ दो युवतियों ने लव जिहाद की रिपोर्ट दी है। आसिफ ने युवती को दिल्ली की साक्षी जैसा हाल करने की धमकी दी।

Love Jihad Churu: राजस्थान के उदयपुर व चूरू में लव जिहाद का केस सामने आया है। युवती की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई व पिता को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने का दवाब बना था।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ की रहने वाली एक युवती उदयपुर में निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसने उदयपुर के अंबामाता पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि आयड निवासी मोहम्मद आसिफ ने पहले दोस्ती की। कुछ समय बाद युवती ने दोस्ती तोड़नी चाही तो आसिफ उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसको जान से मारने और दिल्ली की साक्षी जैसा हाल करने की धमकी दी।
उदयपुर के अंबामाता पुलिस ने बुधवार को युवती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने देर रात आरोपी को अरेस्ट कर गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया।
इधर, चूरू जिले में ऐसा मामला सामने आया है। चूरू के तारानगर में 22 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ रेप किया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके सामने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की शर्त रखी।
युवती ने रिपोर्ट दी कि निसार डेढ़ माह पहले उसके गांव में रंगाई पुताई का काम करने आया था। तब उसकी जान पहचान हो गई थी। प्रेम जाल में फंसाकर निसार ने रेप किया। शादी का झांसा दिया। 20 मई को कोर्ट मैरिज के नाम पर उसे जयपुर ले गया। फिर होटल में रेप किया। मारपीट के बाद उसे अकेला छोड़कर चला गया।












Click it and Unblock the Notifications