राजस्थान की निजी स्कूलों में आरटीई की लॉटरी की तारीख तय, आपके बच्चे का भी है एडमिशन तो जानिए
Rajasthan RTE Admission: राजस्थान के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत फ्री में बच्चों के एडमिशन की लॉटरी की तारीख का आज ऐलान हो गया। 1 मई को प्रदेश के 8 लाख से ज्यादा बच्चों के नामांकन की लॉटरी खोली जाएगी।
आरटीई के तहत सरकार गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन दिलवाती है। आरटीई के तहत 4 चरणों में एडमिशन देने का नियम है।

आरटीई के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर गरीब बच्चों को फ्री में एडमिशन देने का प्रावधान है। निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 से 21 अप्रैल तक हुए है।
अभिभावकों के लिए यह है अतिआवश्यक
1 मई को शिक्षा विभाग ऑनलाइन लॉटरी निकालेगी। इसके बाद 8 मई तक छात्रों के अभिभावकों को ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा। 15 मई तक स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन की जांच की जाएगी। 21 मई तक पेरेंट्स के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
1 जून के बाद प्रदेशभर में प्राइवेट स्कूलों में राइट टू एजुकेशन एडमिशन प्रक्रिया के तहत सिलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट जारी होगी। 25 जुलाई से 16 अगस्त के बीच सिलेक्ट होने स्टूडेंट्स की दूसरी लिस्ट जारी होगी। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 17 से 31 अगस्त के बीच तीसरी लिस्ट जारी होगी।
गरीब विद्यार्थियों का निजी स्कूल में एडमिशन होगा
इसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूल में एडमिशन होगा. गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उनकों भी बड़े स्कूलों में पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। आरटीई में दाखिले के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के सीताराम जाट ने इसके आदेश जारी किए है।
शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 2024-25 में दाखिला नर्सरी और पहली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली कक्षा में दाखिले के लिए 6 से 7 वर्ष के विद्यार्थियों को पात्र माना जाएगा।
नर्सरी कक्षा में 3 से 4 वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. विभाग के आदेश में बताया गया है कि नई शिक्षा नीति के तहत उम्र की गणना 31 जुलाई 2024 से होगी. निजी स्कूलों को अपना प्रोफाइल करना अपडेट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications