Lohagarh Fort: राजस्थान के इस भव्य किले का रखवाला है अरावली, मुगल और अंग्रेज भी इससे खाते थे खौफ
Lohagarh Fort History: राजस्थान के भरतपुर में स्थित लोहागढ़ किला भारत के सबसे मजबूत और अजेय किलों में गिना जाता है। अंग्रेजों और मुगलों दोनों ने ही इस किले को जीतने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हुए। आज भी हर साल लाखों की संख्या में सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी वीकेंड या क्रिसमम-न्यू ईयर की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आ सकते हैं। यहां आपको एक ही वक्त में इतिहास और विरासत दोनों को देखने का मौका मिलेगा।
यह किला अरावली की तराई में बना है। इसका नाम ही इसके लौह जैसी मजबूती को दर्शाता है। इतिहासकार मानते हैं कि यह ऐसा किला था जिसे ब्रिटिश सेना भी जीत नहीं सकी। राजस्थान के कई किले उनकी ताकत के आगे ढह गए थे। 1733 में महाराजा सूरजमल ने इस किले का निर्माण कराया था।

Lohagarh Fort History: अंग्रेजों भी रहे थे नाकाम
चारों ओर से गहरी खाई, मिट्टी और पत्थर की मजबूत दीवारें, और दोहरी सुरक्षा व्यवस्था इसे लगभग अभेद्य बनाती थीं। इसीलिए इसे 'इम्प्रेग्नेबल फोर्ट' भी कहा जाता है। अंग्रेजों ने 11 बार इस फोर्ट को जीतने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे थे।
यह भी पढ़ें: CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 76 लाख किसानों को सीएम भजनलाल का तोहफा, खाते में आएगी अब इतनी राशि
Lohagarh Fort में जरूर देखें ये सारी चीजें
किले के अंदर कई महत्वपूर्ण स्मारक और आकर्षण मौजूद हैं। जैसे कि कविला महल, जलाई महाराज की छतरी, कोठा भैरोंजी वगैरह। सरकारी संग्रहालय, जहां जाट राजाओं के हथियार, कलाकृतियां और ऐतिहासिक दस्तावेज देखे जा सकते हैं। यह स्थान इतिहास प्रेमियों, फोटोग्राफर्स और राजस्थान की जाट संस्कृति को समझने वालों के लिए बेहद खास है।
Lohagarh Fort timings: लोहागढ़ किला खुलने का समय
खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे
बंद होने का समय: शाम 5:00 बजे
किला सप्ताह के सभी दिनों में खुला रहता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे बंद किया जा सकता है। इस संबंध में पहले से जानकारी सार्वजनिक की जाती है। निकलने से पहले जरूर चेक कर लें।
Lohagarh Fort टिकट शुल्क
भारतीय पर्यटक: ₹20 (लगभग)
विदेशी पर्यटक: ₹100
यह भी पढ़ें: Rajasthan History: राजस्थान का यह रहस्यमयी किला आज भी पहेली, जानें क्यों इससे थर-थर कांपते थे मुगल?
Route Map Guide: लोहागढ़ किला कैसे पहुंचे
भरतपुर, दिल्ली-आगरा के बीच स्थित है और लोहारगढ़ किला शहर के बीचों-बीच मौजूद है।
रेल से: भरतपुर जंक्शन से किला 3-4 किमी
सड़क से: दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) से भरतपुर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
नजदीकी एयरपोर्ट: आगरा (55 किमी) और जयपुर (185 किमी)
Rajasthan History: प्रदेश की भव्य विरासत का गवाह है किला
- किले की विशाल दीवारें, पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला, संग्रहालय की कलाकृतियां और किले के बाहरी हिस्से बेहतरीन फोटो लोकेशन माने जाते हैं।
- अक्टूबर से मार्च का समय यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुखद रहता है। गर्मियों में राजस्थान की तापमान अधिक होने के कारण यहां आना कठिन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Madan Dilawar News: राजस्थान के करोड़पति शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 2 साल से लापता? पोस्टर चस्पा-कितने केस दर्ज?












Click it and Unblock the Notifications