राजस्थान में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सांचोर में वकीलों का प्रदर्शन
Politics of Rajasthan districts: राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नए जिलों को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेसियों के साथ अब बार एसोसिएशन का भी आक्रोश फूट गया है।
सांचौर जिले के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सदराम विश्नोई के नेतृत्व में आज वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया साथ ही कार्यों का भी बहिष्कार किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सांचौर को यथावत जिला रखने की मांग की।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के द्वारा दिये गए बयान के बाद सांचोर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए है। जिसकों लेकर आज बार एसोसिएशन सांचोर ने एकदिवसीय हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

सांचौर जिले के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सदराम विश्नोई ने ज्ञापन में बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के द्वारा एक बयान में कहा कि सांचोर सहित 6 से 7 जिले ऐसे है, जो कि मापदण्डों के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। उन्हें हम खत्म करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के इसी बयान के बाद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि सांचोर जिला अपने सभी मापदण्डों को पूरा करता है।
पुराना जिला जालौर जो सांचोर के अंतिम गांव से 250 किलोमीटर दूर पड़ता है, ऐसे में सांचोर जिला बनना ही चाहिए था। ऐसे में उन्होंने बताया कि अगर प्रदेश सरकार ने सांचोर जिले को हटाने की सोची तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
आपकों बता दे कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा था कि एक-एक विधानसभा के जिले बना दिए गए।
दूदू, केकड़ी और सांचौर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आप ही बताइए यह किस तरह से वाजिब है। राठौड़ ने कहा था कमेटी ने इसका अध्ययन किया है और कई जिले हैं, जिनकी मांग वाजिब भी है, वो जिले रहेंगे, बाकी जिलों को हम समाप्त करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications