लॉरेंस बिश्नोई बोला-सलमान खान मुकाम मंदिर में आकर मांगे माफी, जानिए राजस्थान में कहां पर है यह मंदिर?
Lawrence Bishnoi interview: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बोला कि सलमान खान काले हिरण शिकार के लिए समाज के मंदिर मुक्ति धाम मुकाम नोखा बीकानेर में माफी नहीं मांगने तक उनकी गैंग के निशाने पर रहेंगे।

Mukti Dham Mukam Nokha bikaner Rajasthan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में बैठे-बैठे इंटरव्यू दिया है, जिसमें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या की असली वजह, साजिश रचने व हत्याकांड को अंजाम देने के बारे में कई खुलासे किए हैं। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले अपने पूर्व के एक बयान पर भी लॉरेंस बिश्नोई खुलकर बोला है। उसने यहां तक कहा कि वह सलमान को मारकर फेमस नहीं होना चाहता। फेमस ही होना होता तो सलमान ही क्यों शाहरूख खान या अन्य किसी अभिनेता को भी मरवा सकता है।

लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान को मैसेज
अपने इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान के लिए संदेश दिया है कि अगर सलमान खान राजस्थान स्थित बिश्नोई समाज के मंदिर में आकर काले हिरण शिकार प्रकरण के लिए हमारे भगवान से माफी मांग ले तो सलमान से उसकी नाराजगी भी दूर हो जाएगी। वरना हम अपने हिसाब से सलमान खान का अंहकार तोड़ेंगे।' लॉरेंस का यह भी कहना है कि सलामान ने राजस्थान के जोधपुर में हिरण का शिकार करके बिश्नोई समाज को नाराज किया है। आइए Lawrence Bishnoi vs Salman Khan मामले में जानते हैं कि आखिर राजस्थान में बिश्नोई समाज का मंदिर मुक्ति धाम कहां पर है और मंदिर से जुड़ी मान्यताएं क्या हैं?

मुक्ति धाम मुकाम नोखा बीकानेर
जेल में बैठकर दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को माफी मांगने के लिए जिस मंदिर का जिक्र किया है वह राजस्थान के बीकानेर जिले में नोखा तहसील के पास मुकाम में स्थित है। इसे मुक्ति धाम मुकाम मंदिर के नाम से जाना जाता है। देशभर के बिश्नोई समाज के लिए मुक्ति धाम मुकाम मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है।

मुक्ति धाम मुकाम मंदिर क्या है?
दरअसल, राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित यह मंदिर बिश्नोई समाज के प्रवर्त्तक गुरु श्री जम्भेश्वर महाराज जी का लोकप्रिय प्रमुख समाधिस्थल मंदिर है। यहां साल में दो बार फाल्गुन व अश्विन मास में मेला भरता है। राजस्थान और बिश्नोई समाज का प्रमुख महत्वपूर्ण मेला है। 1536 ईस्वी में 85 वर्ष की उम्र में गुरु जंभेश्वर की लालासर गांव (जयपुर) में मृत्यु हो गई थी। फिर यहां तालवा गांव के निकट जांभोजी को समाधि दी गई थी। जिस स्थान पर गुरु जंभेश्वर की समाधि बनी हुई है उस स्थान को 'मुक्ति धाम मुकाम' के नाम से जाना जाता है।

कौन थे जम्भेश्वर महाराज?
जम्भेश्वर महाराज (जांभोजी) एक महान संत थे। उन्होंने पर्यावरण व जीवों की रक्षा समेत 29 तरह के नियम बनाए और अपने अनुयायियों को उन 29 नियमों की पालना करने को कहा, जिसकी वजह से इस संप्रदाय का नाम (बीस+नौ) बिश्नोई या विश्नोई पड़ा। राजस्थान के बीकानेर, नागौर, जौधपुर व हरियाणा-पंजाब में बिश्नोई संप्रदाय के लोग रहते हैं। बिश्नोई समाज के लोगों का मुख्य उद्देश्य वनजीवों व वृक्षों की रक्षा करना रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई कौन है?
22 फरवरी 1992 को जन्मा लॉरेंस बिश्नोई मूलरूप से पंजाब के फजिल्का का रहने वाला है। लॉरेंस बिश्नोई के पिता लविंदर सिंह पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे। मां हाउसवाइफ। लॉरेंस बिश्नोई चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा था, उसमें हार हुई थी। हार बर्दाश्त नहीं तो विपक्षी पार्टी से लॉरेंस बिश्नोई की लड़ाई हो गई। फायरिंग तक कर डाली। तब लॉरेंस के खिलाफ पहली बार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। फिर धीरे धीरे छात्र लॉरेंस ने अपनी गैंग बना ली और गैंगस्टर बन गया। बीते नौ साल से लॉरेंस जेल में है। जेल से ही अपनी गैंग चला रहा है। इसकी गैंग ने हत्या, फायरिंग, हथियार सप्लाई समेत कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को क्या धमकी दी?
अभिनेता सलमान खान साल 2018 से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर है। साल 2018 में एक मामले में लॉरेंस बिश्नोई की जोधपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में लॉरेंस ने कहा था कि वह सलमान खान को मुम्बई में उसके घर में घुसकर मारेगा या फिर जोधपुर में सलमान खान की हत्या करेगा। कहा जाता है कि लॉरेंस ने सलमान खान की रैकी करने के लिए दो शॉर्प शूटर भी मुम्बई भेजे थे।

काला हिरण शिकार केस क्या है?
सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार केस काफी चर्चित मामला है। साल 1998 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के लिए सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम कोठारी व सोनाली बेंद्रे जैसे कलाकार जोधपुर आए थे। तब बिश्नोई समाज ने आरोप लगाया कि सलमान खान समेत अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने गांव कांकाणी में दो काले हिरणों का शिकार किया। पुलिस थाने में 26 सितंबर 1998 को काला हिरण केस दर्ज हुआ। मामले का ट्रायल बीस साल तक चला। साल 2018 में सलमान काला हिरण मामले में दोषी करार दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications