Rajasthan: कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व, जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में ऐतिहासिक होगा जन्मोत्सव
Rajasthan Krishna Janmashtami Govind devji Temple News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
आज कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वैसे तो छोटी काशी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में गांव-गांव,शहर-शहर भगवान के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन गोविंददेव मंदिर में आज का दिन बेहद खास तौर मनाया जाता है।
मंदिर ट्र्स्ट से जुड़े लोगों की माने तो आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में 3150 कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे है। जन्मोत्सव के दौरान 31 हवाई गर्जना की जाएगी। बैंडवादन की स्वर लहरियों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा।

935 किलो पंचामृत से भगवान श्रीकृष्ण का जन्माभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी राजस्थानी गोटा पत्ती की पोशाक धारण करेंगे।
पोशाक में भगवान के बाल गोपाल स्वरूप के दर्शन करवाए जाएंगे। जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी गोविंददेवजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है।
गोविंददेव जी के अधीन मंदिर श्री राधा माधवजी मंदिर. नटवरजी, कुंज बिहारीजी, श्री गोपालजी नागा. श्री गोपालजी तालाब, श्री मुरली मनोहर जी, श्रीगोपाल जी रोपाड़ा में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में 3150 कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे है।
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात किए गए है तो वहीं मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से भी पैनी नजर रखी जा रही है। भक्तों की दर्शनों के लिए एंट्री जलेबी चौक से तीन लाइन में होगी।
मंदिर की आरतियों का समय भी हुआ निर्धारित
आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी झांकियों का समय इस तरह से निर्धारित किया गया है। मंगला आरती सुबह 4.30 से 6.45 तक की गई है। धूप आरती सुबह 7.30 से सुबह 9.30 तक की गई।
शृंगार आरती सुबह 9.45 से सुबह 11.30 तक की गई है। राजभोग आरती सुबह 11.45 से 1.30 बजे तक हुई। अब भगवान गोविंद देवजी की ग्वाल आरती शाम 4 से 6.30 बजे तक होगी। संध्या आरती शाम 6.45 से 8.30 बजे तक होगी।
शयन आरती रात 9.15 से 10.30 बजे तक, मंगला आरती 26 अगस्त को रात 11 से 11.15 बजे तक होगी। रात 12 से 12.30 बजे तक तिथि पूजा और अभिषेक होगा।
आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव आज मनाया जा रहा है। गोविंददेवजी मंदिर में पहली बार पास से दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।
दर्शन पास और जगमोहन पास से प्रवेश केवल शाम 7 बजे तक हो सकेगा। श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया।
जिनके दर्शन प्रवेश पत्र (पास) और जगमोहन दर्शन के पास, वे सुबह 4.30 बजे से सायं 7 बजे तक ही पास से दर्शन कर सकेंगे। शाम 7 बजे से सभी आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन कर सकेंगे।
अभिषेक दर्शन पास धारकों का प्रवेश रात्रि 10 बजे से रहेगा। जो रात्रि 11 बजे तक मंदिर में प्रवेश करना होगा। रात्रि 11 बजे के बाद अभिषेक पास मान्य नहीं होगा।
Rajasthan: आज कृष्ण जन्माष्टमी पर जल सैलाब, मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी, जानिए कहां होगी बारिश ?












Click it and Unblock the Notifications