Rajasthan: काले कपड़े से बंधी ईंट हो जाएगी सोने, आपकों भी बनना है लखपति तो फ्राड बाबा की देखिए यह कहानी !
Fraud Baba in Rajasthan: राजस्थान के कोटा में चावल के दानों से नोट बनाने और साधारण ईंट को सोने में बदलने वाला फ्रॉड चमत्कारी बाबा जनता को करोड़ों रूपए का चूना लगाकर रातों-रात रफुचक्कर हो गया और लोग हाथ मलते रह गए।
यह वही बाबा मांगीलाल मेघवाल है जो लोगों से कहता है कि मेरे पास 9 दिन में सोने की ईंट बनाने का टोटका है। मेरे पास वो गुप्त मंत्र है जिससे ईंट से पैसा निकलेगा। बस सेवा करनी होगी। जो दिल से सेवा करेगा वो रुपए गिन पाएगा। यह दावा था कोटा के फ्रॉड चमत्कारी बाबा का।
दरबार लगाकर सैकड़ों लोगों को ठगने वाले इस बाबा के शिकार लोगों में पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे है। इतना ही नहीं बाबा पुलिस की जीप के सामने लोगों को फर्जी सोने की ईंट दिखाकर उनका विश्वास जीतता था।

फ्राड बाबा के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा अपने स्थान पर है और खुद में भगवान आने का दावा कर रहा है। यह चावल और गेहूं के ढेर में हाथ डालता है और धीरे-धीरे हाथ निकाल कर इसमें से 500 के नोट भक्तों को थमाता जा रहा है।
एक के बाद एक भक्त आते जा रहे हैं और नोट लेकर लौटते जा रहे हैं। बाबा ने अपना प्रभाव जमाने के लिए 1 साल पहले 2 ट्रैक्टर ट्रॉली ईंटे मंगवाकर उनको सैकड़ों भक्तों में बांट दिया।
बाबा का दावा था कि ये स्वरूप बदलेंगीं और सोने की हो जाएंगीं। इसके बदले में प्रति ईंट सेवा के लिए 500-500 रुपए लिए गए थे। आरोपी बाबा मांगीलाल मेघवाल जिस मकान में 6 महीने किराए पर रहा उसी मकान मालिक ने कई खुलासे किए हैं। फिलहाल आरोपी बाबा फरार है और ठगी के शिकार अपने पैसों के लिए पुलिस थाने में चक्कर लगा रहे हैं।
इस ढोंगी बाबा के ठगी के शिकार हुए एक शख्स नवल किशोर नागर ने बताया कि किसी परिचित के कहने पर मैं अपनी पत्नि की बीमारी के समाधान हेतु बाबा के पास गया था। जहाँ बाबा ने हवा में हाथ घुमाया और एक चांदी का सिक्का मुझे दे दिया।
फ्राड बाबा का नकली चमत्कार जब हो गया .... pic.twitter.com/mfQVLaGIYW
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 16, 2024
इसके बाद कहा कि इसकी पूजा करो और पत्नी को अगले दिन साथ लाने को कहा। घर आने के बाद चांदी के सिक्के की पूजा करना शुरू किया। इसके बाद मुझे भरोसा होने लगा कि बाबा ही मेरी पत्नी की बीमारी को ठीक कर सकता है। अगले दिन बाबा के पास अपनी पत्नी को लेकर गया। बाबा ने मेरे गले में एक ताबीज पहनाया और कहा सब अच्छा होगा।
नागर ने बताया कि बाबा ने मुझे ऐसा ताबीज पहनाया कि सोते-जागते मुझे बाबा का ही चेहरा नजर आने लगा। नागर ने बताया कि बाबा के संपर्क में आने के बाद से पत्नी और बच्चों ने समझाया कि बाबा पर इतना भरोसा मत करो। लेकिन मैं बार-बार बाबा के पास जाने लगा।
कुछ दिनों बाद बाबा ने भगवान की सेवा के नाम पर मुझसे 55 हजार रुपए मांगे। इसके बदले में बाबा ने सफेद कपड़े में बांधकर एक ईंट दी। कहा- ये कोई साधारण ईंट नहीं है। इसे अपने पास रखो और तुम अपने स्थान पर पूजा करो मैं यहां अपने स्थान पर पूजा करूंगा। 9 दिन में ईंट अपना स्वरूप बदलेगी और सोने की हो जाएगी।
कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने बताया कि ईटावा पुलिस थाने रूपए दोगूने करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की गई तो सामने आया है कैथून इलाके का निवासी मांगीवाल मेघवाल लोगों को ठगी का शिकार बनाता है और जगह बदल बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देता है।
हाल ही में उसकी लोकेशन सवाईमाधोपुर इलाके में होने की जानकारी मिली है। जानकारी में सामने आया है कि यह जादू टोने कर ट्रिक्स अपना कर ईंट को सोने की ईंट बताकर ठगी की वारदात कर रहा है। पुलिस की साइबर टीम लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications