छोटे से गांव का लड़का अमेरिका में बना साइंटिस्ट, घरवालों को लगता था चपरासी भी नहीं बन सकता

कोटा। यह कहानी है बुलंद हौसलों की। मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से अपने दम पर कामयाबी हासिल करने की। उस युवक की है, जो एक छोटे से गांव में पैदा हुआ और वर्तमान में अमेरिका के मेडिकल कॉलेज में बतौर साइंटिस्ट काम कर है जबकि इसके घरवालों की सोच थी कि यह कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकता।

Kota Ron villages Dr. Mukesh Gautam Working in America As scientist

असफलता से निराश होकर गलत कदम उठा लेने वाले युवाओं को कभी ना हार मानने के लिए प्रेरित करने वाली यह कहानी राजस्थान के कोटा जिले के गांव रोन के युवक मुकेश गौतम की है। मुकेश अब अमेरिका के शिकागो स्थित नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में डॉ. मुकेश गौतम के नाम जाते हैं।

Kota Ron villages Dr. Mukesh Gautam Working in America As scientist

राजस्थान के गांव रोन से शिकागो तक के सफर की पूरी कहानी बेहद रोचक है। 39 वर्षीय डॉ. मुकेश ने उन दिनों को याद करते हुए मीडिया को बताया कि शिकागों में छह साल हो गए। 12वीं तक पढ़ाई गांव में ही की। इसके बाद पीएमटी की तैयारी करने कोटा आ गया। यहां मेहनत की, मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया। पीएमटी जो वर्तमान में नीट के नाम से जानी जाती है। उसमें मेरा सलेक्शन नहीं हुआ।

डॉक्टर के बनने का ख्वाब टूट गया। अवसाद में आ गया सो अलग। एक बारगी तो लगा सब कुछ खत्म कर लूं, मगर दिल ने गवाही नहीं दी। फिर कोटा छोड़कर बीएससी करने के लिए बारां चल गया। बीएससी के बाद भी मन में कहीं ना कहीं डॉक्टर का ख्वाब जिंदा रहा। हालांकि परिवार वाले चाहते थे कि मैं सरकारी नौकरी करूं। प्रतियोगी परीक्षा​ओं के फार्म भरने शुरू करूं। भले ही चपरासी की ही नौकरी मिल जाए। इसी कशमकश के बीच मुकेश गौतम बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी करने के लिए भोपाल आ गया। फिर दिल्ली से पीएचडी की और इसके बाद अमेरिका जाने का मौका मिला। पिछले छह साल से अमेरिका के शिकागो स्थित नॉर्थ वेस्टर्न यूर्निवसिटी में बतौर विज्ञानी काम कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+