किरोड़ी लाल मीणा ने इस्‍तीफा देने से पहले किया एक और बड़ा ऐलान, बोले-राजनीति छोड़ दूंगा...अगर

Kirodi Lal Meena Istifa News: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इस्‍तीफा देंगे या नहीं? यह पहेली अभी सुलझी भी नहीं कि मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया। इस बार वे राजनीति ही छोड़ देने तक की बात कह रहे हैं।

टोंक में आयोजित किसान सम्‍मान निधि राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान समारोह को सम्‍बोधित करते हुए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश मीणा पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा ने भाजपा के मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को हराया।

यह भी पढ़ें- Kirodi Lal Meena: क्‍या अब इस्‍तीफा नहीं देंगे मंत्री किरोड़ी लाल मीना? खुद ने दिया बड़ा संकेत

Kirori Lal Meena S

समारोह में सवाई माधोपुर-टोंक लोकसभा चुनाव 2024 पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यहां की जनता ने ऐसे उम्‍मीदवार (हरीश मीणा) को सांसद चुन लिया, जो कभी जनता के बीच में आएगा ही नहीं।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने तो यहां तक कह दिया कि टोंक-सवाई माधोपुर के लोगों ने उनके बीच हमेशा रहने वाले सुखबीर सिंह जौनापुरिया को हरा दिया जबकि नए सांसद हरीश मीणा से जनता में कोई उनके मोबाइल नंबर भी लेकर दिखा दे तो मैं (किरोड़ी लाल मीणा) राजनीति छोड़ दूंगा।

उल्‍लेखनीय है कि दौसा के रहने वाले किरोड़ी लाल मीणा अक्‍सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि अगर दौसा से भाजपा जाएगी तो वे अपने पद से इस्‍तीफा देंगे।

दौसा से BJP उम्‍मीदवार कन्‍हैया लाल मीणा हार गए और कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा जीत गए। 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद ही कांग्रेस ने तो किरोड़ी लाल मीणा से इस्‍तीफा भी मांग लिया था।

चुनाव नतीजों के बाद खुद किरोड़ी लाल मीणा अपने सरकारी कार्यालय जाना छोड़ दिया था। सरकारी गाड़ी इस्‍तेमाल नहीं कर रहे थे। खुद किरोड़ीलाल मीणा ने चुनाव नतीजे देखकर सोशल मीडिया पर लिखा कि प्राण जाए पर वचन ना जाए। हालांकि मीणा का इस्‍तीफा अभी तक नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+