Kirodi Lal Meena: क्‍या अब इस्‍तीफा नहीं देंगे मंत्री किरोड़ी लाल मीना? खुद ने दिया बड़ा संकेत

Kirori Lal Meena Istifa News: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना अपने पद से इस्‍तीफा देंगे या नहीं? इसका जवाब तो वो ही जानें, मगर उनके इस्‍तीफे की अटकलें की बीच बड़ा अपडेट सामने आया है।

खबर है कि राजस्‍थान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना काम पर लौट आए हैं। सरकारी काम काज करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्‍होंने 21 जून को योग दिवस पर आयोजित योगा डे कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया बल्कि सरकारी बैठक में भी भाग लिया।

Kirori Lal Meena not resign

योग दिवस से पहले किरोड़ लाल मीना ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए और जनसुनवाई भी की थी। तस्‍वीरें व जानकारी अपने सोशल अकाउंट पर शेयर भी की।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से सरकारी कामकाज से दूर रहने वाले किरोड़ी लाल मीना की अचानक काम पर वापसी से कयास लगाए जाने लगे हैं कि अब किरोड़ी लाल मीना शायद अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे?

उल्‍लेखनीय है कि दौसा के रहने वाले किरोड़ी लाल मीना यहां से निर्दलीय सांसद रहे हैं। फिर भाजपा में आ गए। वर्तमान में सवाई माधोपुर से विधायक हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में दौसा की सीट पर भाजपा के कन्‍हैया लाल मीना की जीत के लिए किरोड़ी लाल मीना ने खूब चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दोरान यहां तक कह दिया था कि दौसा से भाजपा हार जाएगी तो वे अपने मंत्री पद से इस्‍तीफा देंगे।

चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों में दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीना जीते तो राजस्‍थान कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर 'इस्‍तीफे का इंतजार' पोस्‍ट करके किरोड़ी लाल मीना पर निशाना साधा। नतीजों के बाद किरोड़ी लाल मीना की भी पोस्‍ट आई, जिसमें उन्‍होंने लिखा 'प्राण जाए पर वचन न जाए'

इसके बाद किरोड़ी लाल मीना ने सरकारी गाड़ी का इस्‍तेमाल करना छोड़ दिया था। कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। सरकारी कार्यों से दूरी बना ली थी। ऐसे में लग रहा था कि अब किरोड़ी लाल मीणा इस्‍तीफा देने ही वाले हैं, मगर अब काम पर वापसी से कुछ और ही संकेत मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+