Rajasthan Budget 2024: अयोध्या की तर्ज पर होगा खाटू श्याम का विकास, जानिए क्या होंगे नए काम

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी विधानसभा में राजस्थान बजट 2024 फीस कर रही है। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को कई सौगात दी गई है। वित्त मंत्री दिया कुमारी राज्य सरकार का पहला बजट पेश कर रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं की जा रही है। इन घोषणाओं में खाटू श्याम के लिए भी खुशखबरी है। राजस्थान में खाटू श्याम जी को लेकर बड़ी मानता है। हर साल यहां लक्खी मेला आयोजित किया जाता है। देश प्रदेश से लाखों श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन के लिए आते हैं। खाटू श्याम राजस्थान ही नहीं बल्कि हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए आस्था का प्रतीक है।

khatu shyam

राजस्थान बजट 2024 में खाटू श्याम के लिए बड़ी सौगात दी गई है। राज्य सरकार अयोध्या और काशी की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर का विकास करेगी। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

खाटू श्याम के मंदिर और आसपास के क्षेत्र में विकास को लेकर अभी काफी गुंजाइश है। सरकार ने बजट में इसके विकास को लेकर बड़ा फैसला किया है। इससे श्याम भक्तों को बाबा के दर्शन में आसानी होगी।

इससे पहले भी केंद्र सरकार खाटू श्याम और सालासर बालाजी क्षेत्र में रेल की पटरियां बिछाने की घोषणा कर चुकी है। इसे लेकर काम भी शुरू हो चुका है। जल्द ही पूरे क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जिससे श्याम भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+