khatu Fair 2022 : खाटूश्याम जी फाल्गुन मेला से जुड़ी वो खास बातें जो श्याम भक्तों को जरूर जाननी चाहिए

खाटूश्यामजी (सीकर), 4 मार्च। 'हारे का सहारा बाबा श्याम' का फाल्गुन लक्खी मेला 6 मार्च 2022 से शुरू होगा। राजस्थान के ​सीकर जिले के खाटूश्याजी कस्बे में भरने वाले खाटू फाल्गुनी लक्खी मेले के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मेले में बाबा श्याम के दरबार में शीश झुकाने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

खाटू मेला 15 मार्च तक भरेगा

खाटू मेला 15 मार्च तक भरेगा

साल 2022 का खाटू मेला ( Khatu Mela 2022 ) 6 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक भरेगा। 15 मार्च तक ज्यादातर श्रद्धालु अपने घर लौट जाएंगे, लेकिन बड़ी संख्या में श्याम भक्त मेला समाप्ति के बाद भी खाटू में रुकेंगे, जो 18 मार्च को बाबा श्याम संगे होली खेलकर जाएंगे। साल 2020 में आई कोरोना महामारी का असर खाटू मेला 2022 पर भी पड़ रहा है। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सीकर जिला प्रशासन ने खाटूश्याम जी मेले में कई पाबंदियां लगाई हैं।

 खाटूश्यामजी मेले के लिए 90 अ​तिरिक्त बसें

खाटूश्यामजी मेले के लिए 90 अ​तिरिक्त बसें

- इस बार भी भजन संध्या, डीजे व भंडारों पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं को स्वयंसेवी संस्थाएं सिर्फ पेय पदार्थ वितरित कर सकेंगी।

- मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिये रोडवेज ने कुल 90 बसें लगाई हैं।

- ये 90 बसें 11 से 15 मार्च के बीच सीकर, अलवर, नीमकाथाना, जयपुर और दिल्ली मार्ग पर चलेंगी।

-जयपुर-झुंझुनूं-हिसार मार्ग, खाटूश्यामजी-कोटपूतली मार्ग, खाटूश्यामजी-नीमकाथाना मार्ग, खाटूश्यामजी-जयपुर मार्ग और खाटूश्यामजी-दिल्ली मार्ग मुख्य हैं।

बसों की कमी के बावजूद किए इंतजाम

बसों की कमी के बावजूद किए इंतजाम

मीडिया से बातचीत में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि खाटूश्यामजी मेले के लिए अलग से बसों का इंतजाम किया जा रहा है। ये बसें ऐसे रूट पर संचालित की जाएंगी। जहां से इक्का-दुक्का बसें ही चलती हैं। 11 से 15 मार्च तक ये 90 बसें श्रद्धालुओं के लिए सेवाएं देंगी।

खाटूश्यामजी मेला 2022 में ये व्यवस्थाएं भी की गईं

खाटूश्यामजी मेला 2022 में ये व्यवस्थाएं भी की गईं

-इस बार बाबा श्याम की रथ यात्रा संक्षिप्त रहेगी।

-खाटू मेले में पार्किंग व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
-धर्मशाला में दस प्रतिशत कमरे प्रशासन के लिए आरक्षित रहेंगे।
-दूध की व्यवस्था के लिए डेयरी के 15 बूथ लगाए जाएंगे।
-मंदिर कमेटी दो बड़ी व दो छोटी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करेगी। -पीडब्ल्यूडी को सड़कों के गडढ़े ठीक करने के निर्देश।
-नगरपालिका प्रशासन को खाटू से आवारा पशुओं को बाहर छोड़ने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+