Khatu Mela 2023 : खाटूश्यामजी फाल्गुन लक्खी मेला 22 फरवरी से, जानिए इस बार की नई व्यवस्थाएं
Khatu Shyam ji Mela 2023 : खाटूश्यामजी मेला 2023 कई मायनों में खास होगा। 22 फरवरी से शुरू हो रहे खाटू मेले में इस बार श्याम भक्तों को कई नई व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Khattu Shyam Temple Festival And Mela 2023 : हारे का सहारा, लखदातार, शीश का दानी समेत कई नामों से पुकारे जाने वाले खाटूश्यामजी मेला 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार खाटू मेला 22 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो मार्च के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा। श्याम भक्तों को खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले का हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। मेले देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनके दर्शनों, ठहरने, भोजन, वाहन पार्किंग आदि की पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Recommended Video


पिछले साल भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत
राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर के पट फिलहाल 13 नवंबर से बंद हैं। पिछले साल अगस्त में खाटूश्याम जी मंदिर में भगदड़ मचने के कारण 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद मंदिर में श्याम भक्तों के दर्शनों की व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की गई और कई व्यवस्थाओं में सुधार किया है।

खाटूश्यामजी मेला 2023 की व्यवस्थाएं
- मुख्य मेला मैदान 75 फुट की चौदह लाइनों से गुजरते हुए बाबा के दरबार में पहुंचेंगे।
- इसके बाद मंदिर के अंदर भी लाइनों में नई 16 कतारें बनाई गई हैं।
- हर भक्त को बाबा के दर्शन करने के लिए 4 मिनट मिलेंगे।
- बाबा श्याम का प्रवेश द्वार 1.75 फीट का होगा।
- मेला परिसर में ई-रिक्शा और पार्किंग की सुविधा
- रींगस-खाटू पदयात्रा मार्ग होगा 5 मीटर चौड़ा

खाटू श्याम जी लक्खी मेला कितने दिन भरता है
मीडिया से बातचीत में श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के मंत्री श्याम सिंह ने बताया कि हर साल खाटू में फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से द्वादशी तक लक्खी मेला भरता है, जिसमें लाखों श्याम भक्त पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में धुलंडी तक यहां रुकते हैं और बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेलकर लौटते हैं।
-
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह












Click it and Unblock the Notifications