Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 बीवीयों के बाद भी शूटर की गर्लफ्रेंड से बढ़ी थी सुखदेव गोगामेड़ी की नजदीकियां, इसी से गुस्सा था रोहित राठौर

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दो शूटर्स रोहित राठौर और नितिन फौजी और उनका एक सहयोगी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस हत्या की कई वजह सामने आ रही है। जिसमें से एक वजह ये है कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड और गैंगस्टर रोहित गोदारा की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से नाराजगी है।

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi update News

इस हत्या की जिम्मेदारी भी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई (lawrence bishnoi) के गैंग का मेंबर और उसका गुर्गा रोहित गोदारा (rohit godara) ने ही ली थी। बताया जा रहा है कि हत्या की दूसरी वजह शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नजदीकियां थी। तीन-तीन बीवीयां होने के बाद भी गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौर की प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ा रहा था। जिससे रोहित राठौर गुस्से में था।

रोहित गोदरा क्यों हुआ था गोगामेड़ी से नाराज?

ये बात साल 2017 की है, जब राजस्थान के कुख्यात डॉन आनंदपाल की मौत के विरोध में एक धरना प्रदर्शन हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन में सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। इस धरना में सुखदेव भी शामिल हुआ था। लेकिन वो बीच में उठकर चला गया था। जिसकी वजह से रोहित गोदारा उससे नाराज हो गया था।

रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड के करीब हो गया था गोगामेड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नजदीकियां काफी बढ़ी हुई थी। जिस बात से रोहित राठौर काफी गुस्सा हो गया था। उसने उसके लिए अपने मन में रंजिश पाली हुई थी। रोहित राठौर पर उसकी गर्लफ्रेंड ने रेप का केस दर्ज करवाया था, जिसकी वजह से वह जेल पहुंच गया था। इस दौरान खुद गोगामेड़ी रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड की पैरवी कर रहा था।

जेल में रहने के दौरान रोहित राठौर की मुलाकात वीरेंद्र चारण से हुई थी और उसने गोगामेड़ी के खिलाफ रोहित के गुस्से का इस्तेमाल किया और उसकी हत्या के लिए उसको राजी कर लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+